फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student riding scooter crushed by speeding dumper, dies

Agra News: तेज रफ्तार डंपर ने राैंदा स्कूटर सवार छात्र, मौत

Sun, 30 Aug 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 30 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Student riding scooter crushed by speeding dumper, dies
फतेहाबाद फोटो। फाइल फोटो गगन स्रोत परिजन - फोटो : samvad
फतेहाबाद। शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर गढ़ी गोदना के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने ई-स्कूटर सवार छात्र को राैंद दिया। हादसे में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। हादसे के बाद से छात्र के परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

हादसा सुबह 10:30 बजे करीब हुआ। गढ़ी गुसाईं गांव निवासी राधारमन का पुत्र गगन (17 वर्ष) कक्षा 12 का छात्र था। शनिवार सुबह वह घर से निकलकर गढ़ी गोदना के पास पहुंचा और खोखा संचालक की स्कूटर चलाने लगा। इसी दौरान शमसाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटर में टक्कर मार दी। हादसे में गगन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए आगरा अस्पताल ले गए, जहां दोपहर करीब 1:30 बजे उपचार के दौरान गगन ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। वहीं टक्कर मारकर चालक वाहन लेकर भाग गया। फतेहाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर टक्कर मारने वाले डंपर और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed