फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student killed after private bus overturns while trying to save dog on road in mainpuri

Accident in Mainpuri: कुत्ते को बचाने के प्रयास में निजी बस पलटी, छात्र की मौत, 30 यात्री घायल

Tue, 23 Aug 2022 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 06:28 PM IST
सार

थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार सुबह मैनपुरी-किशनी मार्ग पर एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 

विज्ञापन
student killed after private bus overturns while trying to save dog on road in mainpuri
मैनपुरी-किशनी मार्ग पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार सुबह मैनपुरी-किशनी मार्ग पर तेज रफ्तार निजी बस सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों सहित करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल एक छात्र ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अफसरों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली।

विज्ञापन


मंगलवार को निजी बस कुर्रा क्षेत्र से सवारी लेकर मैनपुरी की ओर आ रही थी। सुबह करीब 9:15 बजे बस जब थाना एलाऊ क्षेत्र में मैनपुरी-किशनी मार्ग पर मंछना गांव के पास पैराडाइज एकेडमी के सामने पहुंची, तभी अचानक सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकराते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में मौजूद सवारियों में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन

19 वर्षीय छात्र की मौत 

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। करीब 30 घायलों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे की जानकारी होने के बाद एसडीएम सदर निवोदिता शर्मा, एएसपी विजय पाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली। चार गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। इसमें छात्र अभिषेक उर्फ भोला तोमर (19) निवासी गांव सिकंदरपुर थाना कुर्रा की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल

हादसे में शांति देवी निवासी गांव पतारा, सुमित निवासी गांव कछपुरा, रेनू निवासी गांव अंबरपुर कुर्रा, नीतू कुमारी गांव किशनपुर पतारा, साधना निवासी कुर्रा, अनुरेखा निवासी कुर्रा, सोनम निवासी गांव रमपुरा कुर्रा, अंजलि गांव कीरतपुर थाना एलाऊ, दिलीप सिंह निवासी गांव दूंदपुर कुर्रा, सोनी चौहान गांव दूंदपुर, नीरज चौहान गांव गोंदा पहाड़पुर कुर्रा, आलोक कुमार निवासी गांव विनायकपुर कुर्रा,  शिवम निवासी गांव विनायकपुर, मोहित निवासी गांव मकयानी कुर्रा, शैलेश सिंह निवासी सुल्तानपुर कुर्रा, बाइक सवार राम गोस्वामी और अमन गोस्वामी निवासी मोहल्ला भरतवाल सदर कोतवाली घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed