फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student fell unconscious during prayer due to heat in government school in Agra

आगरा में गर्मी ने किया बेहाल: सरकारी स्कूल में प्रार्थना के दौरान गश खाकर गिरा छात्र, शिक्षकों के हाथ-पैर फूले

Mon, 09 May 2022 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 May 2022 05:32 PM IST
सार

आगरा में भीषण गर्मी हो रहा है, जिससे जनजीवन बेहाल है। सबसे बुरा हाल स्कूली बच्चों का है, जो चिलचिलाती धूप में स्कूल जाते हैं।   

विज्ञापन
Student fell unconscious during prayer due to heat in government school in Agra
छात्र हुआ बेहोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के विकास खंड सैंया स्थित प्राथमिक विद्यालय विसैरा में उमस भरी गर्मी के कारण सोमवार सुबह बच्चे प्रार्थना में गश खाकर गिर पड़े। बच्चों के बेहोश होते ही शिक्षक-शिक्षिकाओं के हाथ पांव फूल गए। बच्चों के चेहरे पर पानी छिड़का, जिसके बाद वह होश में आया। कर्ण के साथ कक्षा दो के गौरव की भी तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों के परिजनों को बुलाकर उन्हें घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह प्राथमिक विद्यालय विसैरा में उमस भरी गर्मी के कारण दो छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ गई। इस विद्यालय में 120 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। जिसमें से 98 छात्र उपस्थित थे। चिलचिलाती धूप में दिन के साढ़े 10 बजे विद्यालयों में छुट्टी होती है। इससे घर लौटने में बच्चों के साथ ही शिक्षकों को कड़ी धूप में झुलसना पड़ रहा है। शिक्षकों ने बताया कि बिजली कटौती से स्कूल के पंखे चल ही नहीं पाते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed