फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student drowned in yamuna

यमुना में डूबे छात्र की गई जान

Thu, 23 Jun 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
student drowned in yamuna
बाह। बटेश्वर घाट पर स्नान करते समय बुधवार दोपहर 12 बजे दुपैरिया (महाराजगंज) जलेसर निवासी पीयूष (15) की यमुना नदी में डूबने से जान चली गई। रिश्ते के भतीजे की मौत से बाह के खजुआ पुरा गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

एटा के जलेसर के संतोष शर्मा की बुआ विमलेश खजुआ पुरा गांव में ब्याही हैं। बुधवार को उनके बेटे संजय की शादी की दावत थी। संतोष पत्नी रीता देवी और कक्षा नौ में पढ़ रहे पुत्र पीयूष के साथ भात देने के लिए बाह आए थे। भात का सामान खरीदने के बाद तीनों बटेश्वर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीयूष यमुना में नहाने चला गया। नहाते वक्त वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

चीख पुकार पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पीयूष का शव बरामद किया। शव देख माता-पिता रो-रो कर बेहाल हो गए। खजुआ पुरा गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed