फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student dies due to drowning in river

नदी में डूबने से छात्र की मौत, मां ये कहकर रोती रही मेरा सागर बोलता क्यों नहीं

Tue, 09 Jan 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बिछवां (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बिछवां (मैनपुरी) Updated Tue, 09 Jan 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
student dies due to drowning in river
छात्र की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में नदी में डूबने से छात्र की मौत हो गई। करीब 28 घंटे की तलाश के बाद उसका शव नदी से निकाला गया। इस दौरान शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला उजीर निवासी संतराम कश्यप का 11 वर्षीय पुत्र सागर कस्बा स्थित एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे वह शौच के लिए नदी के पास गया था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


किसी ग्रामीण ने बताया कि वह नदी की ओर गया है। इस पर परिवारीजन ग्रामीणों के साथ नदी की ओर चले गए। सोमवार को भी परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में जाल डालकर सागर की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह एक बार फिर स्थानीय लोगों की मदद से सागर की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन से मांगी मदद

परिवारीजनों ने प्रशासन से मदद मांगी। थानाध्यक्ष आरके सिंह और सीएफओ मनु शर्मा रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जब तक टीमें नदी में तलाश के उतरतीं, तभी सागर का शव मिल गया। शव देखते ही परिवारीजन विलाप करने लगे।

बेटा को खो देने के बाद शव के पास रोते-रोते रोकर मां सीमा कई बार बेहोश हो गईं। वह बार-बार मेरा सागर कुछ बोलता नहीं, ह कर रोए जा रहीं थीं। आंसू बंद होने का नाम नहीं ले रहे थे। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद महिलाएं उन्हें संभालने के साथ-साथ खुद के आंसू भी नहीं रोक पा रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed