फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student died by truck hit

ट्रक की टक्कर से घायल छात्रा की हुई मौत

Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
student died by truck hit
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में करहल चौराहा के पास बृहस्पतिवार को परीक्षा देने के बाद मौसेरे भाई के साथ बाइक पर लौट रही सरिता (24) पुत्री वीरपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्रा का मौसेरा भाई कुलदीप भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

जनपद एटा के नगला केवल निवासी वीरपाल सिंह की 24 वर्षीय पुत्री सरिता वर्तमान में अपनी ननिहाल थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर बरा में रह रही है। वह सूरज सिंह महाविद्यालय, जागीर में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को वह मामा के पुत्र कुलदीप के साथ परीक्षा देने के लिए शहर के चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज गई थी। घर लौटते समय करहल चौराहा के पास ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई, चोटिल हुए भाई ने लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां से अलीगढ़ ले जाने के दौरान छात्रा की मौत हो गई। हादसे के संबंध में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed