फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student brutally beaten up by private school teacher in Agra

Agra: निजी स्कूल के शिक्षक की बर्बरता, कक्षा दो के छात्र को डंडे से पीटा, सिर फटा और हाथ में भी लगी चोट

Wed, 24 Aug 2022 04:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 04:02 PM IST
सार

आगरा में एक निजी स्कूल के शिक्षक की बर्बरता सामने आई है। ड्रेस कोड की टी-शर्ट पहनकर न आने पर शिक्षक ने कक्षा दो के छात्र को बेरहमी से पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। 

विज्ञापन
Student brutally beaten up by private school teacher in Agra
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक ने बेरहमी से छात्र को पीटा। छात्र पर डंडे बरसाए। शिक्षक की पिटाई से छात्र का सिर फट गया। हाथ पर भी चोट के निशान बन गए। पीड़ित छात्र के परिजन बुधवार को उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया है। 

विज्ञापन


धनौली के नगला भगत के रहने वाले साहब सिंह का पुत्र मीतेश निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। हर रोज की तरह बुधवार को भी छात्र स्कूल पढ़ने गया, लेकिन ड्रेस कोड की टी शर्ट नहीं पहन कर गया। इस पर स्कूल के शिक्षक को गुस्सा आया। शिक्षक ने डंडे से छात्र की पिटाई कर दी। उसके सिर और हाथों पर डंडे मारे।

विज्ञापन

स्कूल का एक स्टाफ छात्र को छोड़ने आया घर

छुट्टी के बाद बेटा जब स्कूल से घर पहुंचा तो परिजनों के होश उड़ गए। छात्र के सिर से खून निकल रहा था। परिजनों बताया कि स्कूल का एक स्टाफ बच्चे को घर छोड़ने के लिए घर आया था। घर पहुंच कर बच्चे ने आपबीती बताई। चोट के निशान भी दिखाए। परिवार के लोग शिक्षक की बर्बरता को देखकर दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित मां बेबी का कहना है कि बच्चे के सिर से खून बह रहा था। उसके हाथ पर भी चोट के निशान थे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की। बुधवार दोपहर पीड़ित छात्र परिजनों के साथ थाना मलपुरा पहुंचा। पुलिस ने चोटिल छात्र को मेडिकल के लिए आगरा भेज दिया। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed