Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student beaten due to grudge video of mother seeking justice goes viral

आगरा: सरेराह छात्र को घेरकर बेरहमी से पीटा, दहशत में परिवार; मां का रोते हुए वीडियो वायरल

Sat, 14 Nov 2026 09:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 14 Nov 2026 09:22 PM IST
सार

दबंगों ने सरेराह छात्र को घेर लिया। सड़क पर गिराकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित की मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Student beaten due to grudge video of mother seeking justice goes viral
न्याय की गुहार लगाता पीड़ित परिवार। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक छात्र को सरेराह घेरकर बेरहमी से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित की मां का रोते हुए न्याय की गुहार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रकाश नगर, नीबूलाल की ठार वाली गली निवासी गायत्री देवी ने शनिवार को एत्माद्दौला थाने में तहरीर दी। उनका आरोप है कि आठ नवंबर की रात करीब 11 बजे उनका बेटा रितिक कश्यप बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में दीपक राठौर, सौरभ भदौरिया, पंकज ठाकुर, अन्नू भदौरिया और गोपाल ठाकुर ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि पहले तो पुलिस ने बचा लिया था, अब कैसे बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने रितिक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सोशल मीडिया पर पीड़ित की मां का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

 
Trending Videos

दहशत में परिवार, दी पलायन की चेतावनी
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नामजद आरोपियों का क्षेत्र में आतंक है और वे आए दिन लोगों के साथ मारपीट करते हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को जनप्रतिनिधियों का संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण पुलिस उन पर सख्त कार्रवाई नहीं करती। दहशतजदा परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे क्षेत्र से पलायन करने को मजबूर होंगे।

मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। -श्वेता वर्मा, एसीपी छत्ता




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed