फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strong room sealed without informing the candidate in Agra

UP Election 2022: आगरा में बिना प्रत्याशी को सूचना दिए सील किया स्ट्रांग रूम, कांग्रेस के उपेंद्र सिंह ने दिया धरना

Fri, 11 Feb 2022 08:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 08:43 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप है कि मतदान के बाद रात्रि में ईवीएम और वीवीपेट मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील करने की प्रक्रिया में आवश्यक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। 

विज्ञापन
Strong room sealed without informing the candidate in Agra
स्ट्रांग रूम में जमा हुईं ईवीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा ग्रामीण सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने स्ट्रांग रूम की सीलिंग प्रक्रिया में बिना किसी प्रत्याशी अथवा अभिकर्ता के ईवीएम सील करने के मुद्दे पर शुक्रवार को मंडी समिति में धरना दिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग में मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह का आरोप है कि 10 फरवरी को मतदान के बाद रात्रि में ईवीएम और वीवीपेट मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील करने की प्रक्रिया की गई। इस दौरान संबंधित आरओ ने आवश्यक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। 

विज्ञापन

'आप जाएं, सीलिंग होगी तो बुला लेंगे'

उन्होंने आरोप लगाया कि स्ट्रांग रूम को सील करने के वक्त प्रत्याशी व उसका कोई प्रतिनिधि होना चाहिए। उनके प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह से रात्रि 11:30 बजे कहा गया कि आप जाएं, जब सीलिंग होगी तब बुलाएंगे। रात्रि साढ़े तीन बजे वह मंडी पहुंचे तो सीलिंग हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत प्रेक्षक, रिटर्निंग आफिसर से की गई। निर्वाचन आयोग को भी मेल भेजा गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की लीड भी निकली हुई पाई गई। उन्होंने प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। 

सुबह 4.30 बजे सील हुए स्ट्रांग रूम

शाहदरा स्थित मंडी समिति में शुक्रवार सुबह 4.30 बजे स्ट्रांग रूम सील हुए। मतदान खत्म होने के बाद रात 10 बजे तक पोलिंग पार्टियां आईं। जिसके बाद रातभर पपत्रों का मिलान और ईवीएम जमा कराने व अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं। 

आगरा उत्तर, दक्षिण, छावनी, ग्रामीण एवं एत्मादपुर क्षेत्र की पांच सीटों के लिए मंडी समिति में 10 मार्च को मतगणना होगी। यहां विधानसभा वार पांच स्ट्रांग रूम बने हैं। जिनमें ईवीएम मशीन रखी हैं। रात 12 बजे प्रेक्षक की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील हुए। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मंडी समिति परिसर में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पैरा मिलिट्री तैनात की गई है। 200 से अधिक सीसी टीवी कैमरे लगे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed