{"_id":"6a0a2eda1c75a1463f048039","slug":"strong-performance-of-the-district-players-at-talkatora-stadium-agra-news-c-365-1-sagr1044-107920-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तालकटोरा स्टेडियम में जिले के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तालकटोरा स्टेडियम में जिले के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
Mon, 18 May 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 18 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप
आगरा। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 16 और 17 मई को आयोजित ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीते।
धामिका काई उत्तर प्रदेश फेडरेशन के महासचिव एवं राष्ट्रीय निर्णायक ए ग्रेड विपुल वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बालिका कैडेट वर्ग अंडर-60 किलोग्राम में लविषा शर्मा ने कुमीते कैटेगरी में स्वर्ण व काता कैटेगरी में रजत पदक जीता। सब जूनियर वर्ग 35 किलोग्राम में तोशिका कुशवाहा ने कुमीते कैटेगरी में स्वर्ण एवं काता कैटेगरी में रजत पदक प्राप्त किया।
इसके अलावा 25 किलोग्राम वर्ग में आरव अग्रवाल ने कुमीते कैटेगरी में स्वर्ण व काता कैटेगरी में रजत पदक जीता। 30 किलोग्राम वर्ग में रियांश शर्मा ने कुमीते कैटेगरी में स्वर्ण एवं काता कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया। वहीं 25 किलोग्राम वर्ग में आह्वान चौहान ने काता कैटेगरी में रजत पदक व अरहम गोयल ने भी काता कैटेगरी स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। फेडरेशन के फाउंडर एवं प्रतियोगिता के आयोजक रजनीश चौधरी, सीए आरके सिंघल ने कहा कि इससे आगरा और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा है।