{"_id":"66d9e8ce187b111085042121","slug":"strike-of-teachers-and-employees-continues-for-third-day-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-123437-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षक और कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षक और कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी
Thu, 05 Sep 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। नेशनल पीजी कॉलेज में सचिव के शिक्षकों के वेतन बिल पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने से शिक्षकों और कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को शिक्षक संघ और शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने औटा के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने वेतन बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मंगलवार को बैठक कर प्रबंध समिति पर वेतन बिल पर हस्ताक्षर नहीं करने के आरोप लगाते हुए बुधवार से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। बुधवार को महाविद्यालय के शिक्षक संघ और शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के नेतृत्व में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी धरने पर बैठ गए। शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बृहस्पतिवार को भी प्रबंध समिति से बात नहीं बनी। प्रबंध समिति के सचिव ने अगस्त के वेतन बिल पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इस पर शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रबंध समिति शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। लगातार चेतावनी के बाद भी अगस्त के वेतन बिल पर हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि दो दिन में वेतन बिल पर हस्ताक्षर नहीं होते हैं तो शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। धरना प्रदर्शन में प्राचार्य डॉ. एके पाल, डॉ. एके निमेष, डॉ. असीम यादव, डॉ. रनवीर सिंह, डॉ.एमके आनंद, डॉ. फतेह सिंह, डॉ. वंदना सक्सेना, काजल कश्यप, डाॅ. कौशलेंद्र दीक्षित, विशाल यादव आदि शामिल रहे।