{"_id":"6592e707cfd387197f091a31","slug":"strike-in-protest-against-new-law-wheels-waiting-for-buses-for-hours-in-cold-wave-passengers-got-worried-2024-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Driver Strike: हिट एंड रन कानून के विरोध में चक्का जाम, शीतलहर में घंटों तक बसों का इंतजार; यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Driver Strike: हिट एंड रन कानून के विरोध में चक्का जाम, शीतलहर में घंटों तक बसों का इंतजार; यात्री हुए परेशान
Mon, 01 Jan 2024 09:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Jan 2024 09:54 PM IST
सार
हिट एंड रन कानून के विरोध में चक्का जाम रहा। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद बस स्टेशनों से बसें नहीं निकलने दी गईं। शीतलहर में कई घंटे तक बसों का इंतजार करते हुए यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
हिट एंड रन कानून के विरोध में चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में हिट एंड रन कानून के विरोध में प्राइवेट और अनुबंधित बस व ट्रक चालकों ने सोमवार को चक्का जाम कर दिया। आईएसबीटी से लेकर जिले के किसी भी बस स्टैंड से अनुबंधित बसें नहीं निकली। प्राइवेट बसों का संचालन बंद रहने के कारण ट्रैवल एजेंसियों से जुड़ी बसें भी संचालित नहीं हुईं। इससे यात्रियों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई। हड़ताल के दौरान प्राइवेट बस चालकों ने कई जगह हंगामा किया और हाईवे पर बसों को रोकने की कोशिश की। वहीं ट्रक चालकों ने भी हाईवे पर ट्रक खड़ा कर जाम लगाया।
आईएसबीटी, ईदगाह और बिजलीघर बस स्टैंडों से सुबह से ही परिवहन निगम की अनुबंधित बसें नहीं चलीं। वहीं प्राइवेट बसें भी बंद रहीं। इस कारण आगरा से दिल्ली, जयपुर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, आगरा-लखनऊ रूटों पर बसें की किल्लत से यात्री जूझते रहे। नए साल पर दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। नोएडा व दिल्ली की ओर से भी कोई बस आगरा नहीं पहुंचीं। इससे समस्या और बढ़ गई।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फोर्ट डिपो आरएस चौधरी आईएसबीटी पहुंचे। उन्होंने लखनऊ और नोएडा के लिए निगम की बस रवाना करने का प्रयास किया, लेकिन चालक तैयार नहीं दिखे। किसी तरह से लखनऊ की बस रवाना कराई गई। ईदगाह और बिजलीघर बस स्टेशन पर भी यात्री परेशान रहे। कई यात्री आगरा कैंट रेलवे स्टेशन चले गए।

ई-बसों का संचालन भी ठप
इलेक्ट्रिक बसों के न चलने से शहर के अंदर भी परेशानी बनी रही। 100 ई-बसों के डिपो से नहीं निकलने के कारण भगवान टाकीज, राजामंडी, बिजलीघर, सिकंदरा पर लोग वाहनों का इंतजार करते रहे। लोगों ने मजबूरी में ऑटो व ई रिक्शा में सफर किया।
नहीं जा पाई नोएडा
रूबी ने बताया कि पिछले तीन घंटे से बस का इंतजार कर रहे है लेकिन कोई बस नहीं जा रही है। नोएडा नौकरी के लिए जाना था। पूछताछ केंद्र पर बसों की हड़ताल बताई जा रही है।
दो घंटे से इंतजार
रवि ने बताया कि मेरठ के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं। पिछले दो घंटे से बस आने का आश्वासन मिल रहा है लेकिन कोई बस नहीं आ रही है। बस न मिलने से दिक्कत हो रही है।
छूट गई क्लास
मानवेंद्र ने बताया कि नोएडा में पढ़ाई कर रहा हूं। नए साल पर घर आए थे। बस न मिलने से क्लास छूट गई। अब भी कोई बस मिलने का इंतजार कर रहा हूं।

हाईवे पर फंसे रहे वाहन
- जाट रैपुरा पर ट्रक ड्राइवरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 जाम कर दिया। इससे दक्षिणी बाईपास अवरुद्ध हो गया। हाईवे के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दक्षिणी बाइपास के वाहनों का ओवर ब्रिज के ऊपर से उतार है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन फंस गए। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों और वाहन चालक एवं राहगीर कई घंटे तक जाम से जूझते रहे।
- बाह डिपो की बसें सोमवार को वर्कशॉप से बाहर ही नहीं निकली। वहीं बस अड्डे के पास अपने ट्रक आड़े-तिरछे खड़े कर चालकों ने स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवा दिया।
- शमसाबाद क्षेत्र के राजाखेड़ा रोड स्थित गढ़ी थाना बाईपास पर वाहन चालकों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर सरनाम सिंह, देशराज सिंह, राहुल भूपेंद्र जादौन, मनीष, हरिकांत, रणवीर, शिव कुमार, भोला, राकेश शर्मा, मोहन आदि चालक उपस्थित रहे।
- बरौली अहीर में ईदगाह रोडवेज बस स्टैंड पर बसों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। आगरा-शमसाबाद मार्ग के दिगनेर चौराहे पर ट्रक चालकों ने सड़क पर बैठकर हंगामा किया। रोहता नहर से होते हुए गुजरने वाले ट्रक चालकों ने आगरा-शमसाबाद मार्ग के दिगनेर पर जाम लगाकर हंगामा किया।
- मलपुरा। आगरा में ग्वालियर हाईवे पर भी हड़ताल के चलते यात्री परेशान होते रहे।
- ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट के निर्देश पर पिनाहट के स्याहीपुरा स्थित चौराहे पर ट्रक चालकों ने आगरा-बाह मार्ग पर वहां खड़े करके जाम लगाकर हंगामा किया। करीब 2 घंटे तक हाईवे पर जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई।
- पिनाहट के नदगवां तिराहा पर चालकों और ट्रक मालिकों ने कानून को लेकर जमकर हंगामा किया। टेंपो चालकों ने भी टेंपो को बंद कर दिया और प्रदर्शन किया।
- पिनाहट के राजाखेड़ा मार्ग, अरनोटा मार्ग, नदगवां मार्ग पर चलने वाले सभी यात्री टेंपो पूरी तरह से बंद रहे। सैंया में भी हड़ताल के चलते हाईवे पर सननटा रहा।
- फतेहाबाद। सोमवार को फतेहाबाद बस स्टैंड पर कोई बस नहीं आई, जिसके चलते सवारियां भटकती रहीं। वहीं ट्रक-बस ड्राइवरों का कहना है कि यदि दुर्घटना में मृत्यु का हर्जाना देने से तो उनका परिवार सड़क पर आ जाएगा, हमें जेल हो जाएगी। इससे अच्छा है कि हम वाहन ही न चलाएं। संवाद
- फतेहपुर सीकरी। ट्रक एवं चार पहिया वाहनों के चक्का जाम से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बस न मिलने से यात्री और सैलानी परेशान रहे।
- जगनेर क्षेत्र के व्यवसायिक वाहन चालकों ने अपने वाहनों को खड़ा कर विरोध जताया।
- अछनेरा के ड्राइवरों ने सरकारी बस स्टैंड के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान बृजमोहन, बीरपाल, छोटू,श्रीराम, दीपक, कुलदीप,अमरचंद, मनोज, छोटू गुलफाम, नदीम आदि मौजूद रहे।