{"_id":"5d56e83f8ebc3e898f22c8bd","slug":"strike-for-road-making-in-mainpuri-mainpuri-news-agr401207564","type":"story","status":"publish","title_hn":"न होने पर मां-बेटी हड़ताल पर बैठीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न होने पर मां-बेटी हड़ताल पर बैठीं
विज्ञापन
ज्योती रोड पर भूख हड़ताल पर बैठी मां-बेटी को भरोसा देते नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के कर्मचा?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका के वार्ड संख्या 31 रामलीला मैदान क्षेत्र में गली निर्माण न होने के कारण मां-बेटी शुक्रवार को घर के बाहर अनशन पर बैठ गईं। अफसरों को जानकारी हुई तो पालिका कर्मचारियों को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। देर रात अफसरों ने गली निर्माण का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया।
नगर के वार्ड रामलीला मैदान में ज्योंती रोड ओम राइस मिल वाली गली के निर्माण की मांग वर्षों से स्थानीय लोग करते आ रहे हैं। बारिश के कारण इन दिनों मोहल्ले के लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को मोहल्ला निवासी सतीश चंद्र की पत्नी गंगा देवी और उनकी दस वर्षीय पुत्र भावना ज्योती घर के बाहर अनशन पर बैठ गई।
अनशन पर बैठे मां-बेटी की मांग थी कि मोहल्ले में पक्की गली का निर्माण कराया जाए। साथ ही मोहल्ले का नाम लोहपीटा के स्थान पर शहीद चंद्रशेखर नगर रखा जाए। मोहल्ले में कोई लोहपीटा समाज का व्यक्ति नहीं रहता है। शुक्रवार शाम को जब जानकारी अफसरों को हुई तो आनन फानन में पुलिस और पालिका कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। कोतवाली ओमहरि वाजपेई और नगर पालिका के लिपिक सतीशचंद्र ने मां-बेटी को गली निर्माण का आश्वासन दिया। इसके बाद रात आठ बजे अनशन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
चोरी के माल सहित चार गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने चोरी के माल सहित चार चोर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने गांव कमलपुर निवासी अवनीश, गोविंद और रवि निवासी लोधीपुर, आकाश निवासी स्टेट बैंक के सामने थाना करहल के कब्जे से चांदी की तोडिय़ा, बिछिया व पांच हजार की नकदी बरामद की। चारों को जेल भेजा है।