{"_id":"69c379df4b0720fb0c0e7684","slug":"strict-monitoring-in-cow-shelters-dm-orders-cctv-surveillance-and-night-guards-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गोशालाओं की अब होगी कड़ी निगरानी, डीएम ने दिए आदेश; सीसीटीवी और चौकीदार अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोशालाओं की अब होगी कड़ी निगरानी, डीएम ने दिए आदेश; सीसीटीवी और चौकीदार अनिवार्य
Wed, 25 Mar 2026 11:29 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:29 AM IST
सार
जिलाधिकारी ने गो-आश्रय स्थलों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और चौकीदार अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण कार्य तेज करने और नियमित निरीक्षण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों और चौकीदारों की मदद से गोवंश की निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कड़े निर्देश में कहा कि गोशालाओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए वहां अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही रात में चौकीदारों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने निधि अनुरोध और मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत पोर्टल पर निधि और भरण-पोषण की मांग समय से अपलोड करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन गो-आश्रय स्थलों का काम जल्द पूरा कर उन्हें हस्तांतरित किया जाए। चारागाह की भूमि पर नेपियर घास उगाने और कच्चे रास्तों को पक्का करने पर भी जोर दिया। नोडल अधिकारी और खंड विकास अधिकारी रोस्टर बनाकर औचक निरीक्षण के लिए कहा। चेतावनी दी गई कि रोस्टर के अनुसार नियमित निरीक्षण न करने पर कार्रवाई की जाएगी।