{"_id":"5e522d748ebc3ef38359c493","slug":"strict-instructions-for-donald-trump-reception-due-to-security-reasons-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वागत में ट्रंप को नहीं पहनाई जाएगी फूलों की माला, न तिलक लगाने की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वागत में ट्रंप को नहीं पहनाई जाएगी फूलों की माला, न तिलक लगाने की इजाजत
Sun, 23 Feb 2020 02:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को न तो तिलक लगाया जाएगा, न ही कोई उनके पैर छुएगा...। यह हिदायत सुरक्षा कारणों से दी गई है। इसकी सूची जारी कर दी गई है कि स्वागत कौन-कौन करेगा।
खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रंप और मेलानिया के आने के बाद उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भारत में अमेरिका के राजदूत करेंगे। आगरा के महापौर नवीन जैन उन्हें शहर की प्रतीकात्मक चाबी भेंट करेंगे।
सुरक्षा ड्यूटी में पुलिसकर्मियों, अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मेहमानों को न बुके भेंट किए जाएंगे, न ही फूल। स्वागत में माला पहनाने की भी इजाजत नहीं है।

पुलिसवालों ने फोटो खींचे तो निलंबित होंगे
पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है कि ट्रंप और मेलानिया का मोबाइल से फोटो लेने की कोशिश न करें। जो ऐसा करता पाया गया, उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। विभागीय जांच भी होगी।
ट्रंप और मेलानिया के ताज के लिए रवाना होने पर उनके जहाज के नजदीक भी सिर्फ वे ही अफसर जा सकेंगे जिनको जहाज की सुरक्षा में लगाया गया है। किसी और को ट्रंप और मेलानिया के नजदीक जाने की इजाजत नहीं है।
ट्रंप और मेलानिया के ताज के लिए रवाना होने पर उनके जहाज के नजदीक भी सिर्फ वे ही अफसर जा सकेंगे जिनको जहाज की सुरक्षा में लगाया गया है। किसी और को ट्रंप और मेलानिया के नजदीक जाने की इजाजत नहीं है।