फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   strict action will be taken for burn garbage in agra

कूड़ा जलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नगर निगम की 'स्पेशल टीम' कर रही निगरानी

Fri, 08 Nov 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
strict action will be taken for burn garbage in agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में कूड़ा जलाना महंगा पड़ सकता है। प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती को देखते हुए आगरा नगर निगम ने कूड़ा जलाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए सेनेटरी इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारी तय कर दी है। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने जेडएसओ, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और सेनेटरी इंस्पेक्टरों को कूड़ा जलाने के मामलों में सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इसकी मॉनीटरिंग के लिए अपर नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि कूड़ा जलाने पर केवल आग बुझा दी जाती है, लेकिन आग लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं होती। अगर कहीं कूड़े में आग लगाई जाती है तो क्षेत्रीय लोगों, सीसीटीवी की मदद से उस व्यक्ति को चिह्नित किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर एनजीटी के आदेश के तहत पर्यावरण संरक्षण अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने अपने सेनेटरी इंस्पेक्टरों को चेतावनी दी है कि अगर एक ही क्षेत्र में कूड़ा जलाने की कई घटनाएं होती हैं तो यह उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानी जाएगी। 

कूड़ा जलाने से रोकने को बनाई स्पेशल टीम

नगर आयुक्त ने शहर में कूड़ा जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों और जेडएसओ की जिम्मेदारी तय की है। उनकी मॉनीटरिंग के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है।

जोन    -    सेनेटरी इंस्पेक्टर                  -  पर्यवेक्षण अधिकारी
हरीपर्वत  -  डीआर सिसौदिया/जितेंद्र सिंह  -   अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता
ताजगंज  -  अमन शाहिद/मनोज कुमार     -  सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला
लोहामंडी  -  रोहित सिंह/ओ पी चौधरी        -  अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता
छत्ता   -  लक्की शर्मा/डीके अग्रवाल             - सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed