फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strict action will be taken against those who harass consumers

Agra News: उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 14 Oct 2023 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Oct 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who harass consumers
फोटो 22
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

निदेशक वाणिज्य ने विद्युत अधिकारियों के साथ समीक्षा की



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दक्षिणांचल वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक वाणिज्य अजय अग्रवाल शनिवार को दोपहर मैनपुरी पहुंचे। मंडल कार्यालय में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंताओं के साथ राजस्व वसूली, विद्युत चोरी, विद्युत आपूर्ति, बिलिंग, शिकायतों की समीक्षा बैठक की। कहा कि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि बिना बकाया जमा किए कोई कनेक्शन चलता न मिले। प्रत्येक उपखंड के सबसे कम राजस्व वसूली वाले उपकेंद्र को चिन्हित कर अगले 15 दिन में सुधार के लिए एसडीओ, जेई को पत्र लिखकर चेतावनी दें। उपकेंद्र क्षेत्र में अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई फील्ड में रहकर वसूली अभियान चलाएं। एमओयू के लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली कार्ययोजना बनाकर करें। बकाया राशि को शत प्रतिशत वसूल करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नलकूप के बचे हुए कनेक्शनों पर शत प्रतिशत मीटर लगवाएं। एसडीओ पूर्व में बकाए पर कटे 20 कनेक्शनों की रोजाना क्रॉस चेकिंग करें। बिना बकाया जमा किए कनेक्शन चलता मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर संबंधित लाइनमैन की सेवा समाप्त करें। जिन गांव में कनेक्शन कम हैं वहां एसडीओ, जेई शिविर लगाकर लोगों को कनेक्शन के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक वाणिज्य ने कहा कि विद्युत चोरी रोकने के लिए सुबह और शाम को चेकिंग करें। एक लाख से अधिक के बकाएदारों से विजिलेंस दल के साथ वसूली करें। लोकल पुलिस की मदद से संवेदनशील इलाकों में चेकिंग करें। उपभोक्ताओं को हर हाल में समय पर सही बिल दिए जाएं। टेबल एवं स्टोर बिलिंग करने वाले रीडरों को तत्काल हटाया जाए। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप, अधिशासी अभियंता मागेंंद्र अग्रवाल, आशीष गुप्ता, दीपक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed