फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strict action should be taken against the killers of farmer Sushil Kajal

किसान सुशील काजल के हत्यारों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई

Tue, 07 Sep 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against the killers of farmer Sushil Kajal
कासगंज में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हरियाणा के करनाल में पुलिस लाठीचार्ज में मृतक किसान सुशील काजल के हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीपाल सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की विरोधी है। किसानों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनकी आवाज को कुचला जा रहा है। एसडीएम करनाल ने किसानों पर कराए गए लाठीचार्ज में किसान सुशील काजल की मौत हो गई। जबकि कई अन्य किसान घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतक किसान के परिजनों को एक सरकारी नौकरी एवं 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। घायल किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए। घटना के जो भी दोषी अधिकारी पुलिसकर्मी हैं उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पुष्पेंद्र यादव, आर्येद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव बृजेश यादव, आलोक यादव, सचिव जगत प्रसाद बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर, विजय यादव, उपेंद्र उपाध्याय, आकाश दीक्षित, कमल सिंह यादव, मोनू कश्यप, सोमवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed