फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strengthen SP to protect the Constitution

Agra News: संविधान की रक्षा के लिए सपा को मजबूत करें

Mon, 08 Jan 2024 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Jan 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Strengthen SP to protect the Constitution
संविधान की रक्षा के लिए सपा को मजबूत करें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के जिला संगठन की बैठक सोमवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए अनुसूचित जाति के लोग समाजवादी पार्टी को ही मजबूत करें। सपा ही अनुसूचित जाति के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान समीक्षा की बात करती है जबकि संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर के समर्थकों को सही बात कहने का मौका भी नहीं देना चाहती है। वोट हमारा राज तुम्हारा की नीति पर वर्तमान सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों से संविधान की रक्षा के लिए सपा को मजबूत करने का आव्हान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव देश की दिशा और दशा बदलेगा। देश की जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। विधायक ब्रजेश कठेरिया, राष्ट्र्रीय महासचिव सुमन दिवाकर, एसपी यादव, विजय कठेरिया, ज्योती मैसी, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन दिवाकर, आशोक जाटव जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी, रामप्रसाद वाल्मीकि, आकाश वेदी, विपिन कठेरिया, अमित कठेरिया, गंगाराम जाटव, मनोज वाल्मीकि, सत्यम कठेरिया, मोनी कुमारी, विद्याराम मुनीम, रोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ईवीएम से ही चुनाव जीतती भाजपा

मैनपुरी। समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा हमेशा ईवीएम से ही चुनाव जीतती है। जिन राज्यों में कांग्रेस बैलेट पेपर से दो तिहाई बहुमत से जीतती है। उन राज्यों में ईवीएम से चुनाव हार जाती है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सरकारी मशीनरी का भाजपा दुरुपयोग करती है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसे विभाग भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैें। भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं को जेल भेजकर उनकी आवाज दबाना चाहती है। समाजवादी बाबा साहब वाहिनी गांव-गांव चौपाल लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed