{"_id":"5f46a8818ebc3e1960391ab9","slug":"street-wender-mainpuri-news-agr4563873119","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट वेंडर्स बनाए जाएंगे आत्म निर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट वेंडर्स बनाए जाएंगे आत्म निर्भर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। लॉकडाउन से प्रभावित पंजीकृत शहरी पथ विक्रेताओं की ही आजीविका और रोजगार के लिए लघु ब्याज रहित अनुदान ऋण सुविधा दी जाएगी। यह बातें बुधवार को मिशन निदेशक नितिन कनौजिया ने कहीं।
बुधवार को शहरी क्षेत्र में मदार दरवाजा और अंबेडकर पुस्तकालय छपट्टी में वंचित स्ट्रीट वेंडर्स का पंजीकरण कराने के लिए शिविर लगाए गए। शिविर में पथ विक्रेताओं से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, खाता नंबर और फोटो जमा कराने के बाद उनके पंजीकरण किए गए।
मिशन निदेशक ने कहा 24 मार्च 2020 से पहले विक्रय गतिविधियों में शामिल रहे पथ विक्रेता ही पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने के बाद उनको आजीविका शुरू करने के लिए ब्याज रहित 10 हजार रुपये का लोन दिया जाएगा। इसकी अदायगी 12 मासिक किस्तों में करनी होगी। लोन के लिए कोई गारंटी जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
समय सीमा में लोन अदा करने पर अधिक लोन भी दिया जाएगा। शिविर में बुधवार को 200 पथ विक्रेताओं के पंजीकरण किए गए। बृहस्पतिवार को छपट्टी में ही अंबेडकर पुस्तकालय में पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। विक्रम सिंह, कुलदीप कुमार गोलू, अंशुल गुप्ता मौजूद रहे।
नगर पालिका क्षेत्र में 602 पथ विक्रेता पहले से पंजीकृत हैं। शासन ने अब नगर पालिका क्षेत्र के लिए चार हजार पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य मिलने के बाद वंचित पथ विक्रेताओं के पंजीकरण कराने के लिए डूडा विभाग द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे हैं।
आरके सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा