{"_id":"69facacc52ba3700eb0754c5","slug":"street-turns-open-bar-daytime-drinking-video-goes-viral-questions-raised-on-police-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा के नगला बूढ़ी में फिर हुई वही हरकत, जिसकी वजह से हो गई थी पांच की मौत; पुलिस से हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा के नगला बूढ़ी में फिर हुई वही हरकत, जिसकी वजह से हो गई थी पांच की मौत; पुलिस से हुई शिकायत
Wed, 06 May 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 06 May 2026 10:29 AM IST
सार
आगरा के नगला बूढ़ी रोड पर खुलेआम शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। शिकायत के बाद पुलिस ने गश्त बढ़ाने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
आगरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा के नगला बूढ़ी रोड को दुकानदारों ने ओपन बार बना दिया है। मंगलवार को एक स्थानीय युवक ने हालात का वीडियो बनाकर वायरल किया और पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
Trending Videos
इंस्टाग्राम पर पब्लिक ड्रिंकिंग आगरा नाम की प्रोफाइल से नगला बूढ़ी स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के पास की अन्य दुकानों का वीडियो बनाकर पोस्ट किया गया है। वीडियो में कई दुकानों के बाहर लोग दिन के समय सड़क पर शराब पी रहे थे। युवक ने मामले की सूचना 112 पर भी दी। पुलिसकर्मी कार्रवाई के स्थान पर थाना या पुलिस चौकी में शिकायत करने की बोलकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला बूढ़ी रोड पर कुछ माह पहले नशे की हालत में कार सवार ने कई लोगों को टक्कर मारी थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी। स्थानीय निवासी विपिन चौहान ने बताया कि सड़क या डिवाइडर पर बैठकर खुले में शराब पी जा रही है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। स्थानीय निवासी सुनयना ने बताया कि शाम के समय शराब पीने वाले सड़क पर एकत्रित हो जाते हैं। रात में महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। थाना अध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि शिकायत पर पुलिस टीम को गश्त पर लगाया गया है। किसी को खुले में शराब नहीं पीने दी जाएगी।