फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stray Cattle Pose Accident Threat on Agra Jaipur Highway Farmers Seek Shelter Solution

निराश्रित मवेशी बने मुसीबत: हाईवे पर हादसों का खतरा, खेतों में तबाह कर रहे फसल; किसानों ने उठाई ये मांग

Thu, 15 Jan 2026 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jan 2026 09:34 AM IST
सार

निराश्रित मवेशियों से ग्रामीण और राहगीर परेशान हैं। हाईवे पर इनकी मौजूदगी से हादसों का खतरा है, तो वहीं खेतों में घुसकर ये फसलों को उजाड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Stray Cattle Pose Accident Threat on Agra Jaipur Highway Farmers Seek Shelter Solution
लावारिस गोवंश। संवाद

विस्तार

आगरा-जयपुर हाईवे पर अछनेरा क्षेत्र के महुअर गांव के पास निराश्रित मवेशियों की बढ़ती संख्या से हादसे की आशंका बनी रहती है। डिवाइडर पर खड़े मवेशी सड़क पर आ जाते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहन चालक मवेशियों को बचाने के प्रयास में संतुलन खो देते हैं।
विज्ञापन


महुअर निवासी अनुज पंडित ने बताया है कि यह समस्या केवल हाईवे तक सीमित नहीं है। निराश्रित मवेशी किसानों की आलू, गेहूं और सरसों की फसल में भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। गांव के मुकेश शर्मा, रोहित पंडित, निशांत चौधरी, संदीप शर्मा, भोला पाली आदि ने प्रशासन से निराश्रित मवेशियों को गोशाला भेजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं खंड विकास अधिकारी अछनेरा शिवम कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की सभी गोशालाओं में क्षमता के अनुसार गोवंश मौजूद हैं। विशेष अभियान चलाकर हाईवे और गांवों के आसपास घूम रहे निराश्रित मवेशियों को जिले की अन्य गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed