फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strategy of Mahapanchayat against Radhaswami Satsang Sabha in agra

भूमाफिया हैं ये, ग्रामीणों में आक्रोश: सत्संग सभा के खिलाफ महापंचायत की रणनीति , पूर्व विधायक ने दिया समर्थन

Tue, 12 Sep 2023 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 02:14 PM IST
सार

राधास्वामी सत्संग सभा के खिलाफ खासपुर में महापंचायत की रणनीति बनी है। ग्रामीणों के इस आंदोलन को पूर्व विधायक कालीचरन सुमन ने भी समर्थन दिया है। 
 

विज्ञापन
Strategy of Mahapanchayat against Radhaswami Satsang Sabha in agra
दयालबाग पोइयाघाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राधास्वामी सत्संग सभा के अवैध कब्जे से खासपुर के ग्रामीण आंदोलित हैं। सोमवार को पूर्व विधायक कालीचरन सुमन ने खासपुर में हुई बैठक में ग्रामीणों को समर्थन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सत्संगी भूमाफिया हैं। प्रशासन का रवैया लचर है।

विज्ञापन


सत्संग सभा के विरुद्ध ग्रामीण महापंचायत की रणनीति बना रहे हैं। भागवत खत्म होते ही आंदोलन शुरू हो जाएगा। पूर्व विधायक कालीचरन सुमन ने कहा कि मैं ग्रामीणों के साथ हूं। सुबह निषाद पार्टी के लोग भी खासपुर पहुंचे। महापंचायत के लिए सिकंदरपुर, नगला तल्फी, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, नगला हवेली, बूढ़ी का नगला आदि ग्रामीणों ने जनसंपर्क किया।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूरी सिंह ने कहा, जनता के साथ अन्याय हो रहा है। बड़े दुख की बात है कि बाबा का बुलडोजर यहां शांत पड़ा है। उन्होंने हजारों बीघा भूमि पर अवैध कब्जों की जांच, सत्संगियों के खेतों पर रह रहे हथियार वाले लोगों का सत्यापन कराने की मांग बैठक में रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एमआर की मौत से पहले क्या हुआ: दोस्तों से हाथ मिलाया, फिर बढ़े बालकनी की ओर..., पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज

40 दिन में कार्रवाई नहीं, 2 दिन में निर्णय का दावा

पोइया घाट पर यमुना के डूब क्षेत्र में राधास्वामी सत्संग सभा ने 2 अगस्त को अवैध निर्माण कर सड़क बनाई। डीएम के आदेश पर भी निर्माण नहीं रोका। सिंचाई विभाग ने नोटिस दिया। नोटिस के विरुद्ध हाईकोर्ट व एनजीटी में सत्संगियों ने याचिका दायर की। एनजीटी ने 16 सितंबर तक निस्तारण के निर्देश डीएम व सिंचाई विभाग को दिए थे। अवैध निर्माण हुए 40 दिन बीत गए, लेकिन प्रशासन अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं कर सका। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ शरद गिरी का कहना है कि दो दिन में निर्णय हो जाएगा। विधिक राय मिल गई है।

ये भी पढ़ें - कई पैरा मेडिकल कोर्स और 2.50 लाख फीस: फर्जी बोर्ड से हो रहा था विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़, ये है ऑफिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed