फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strange noise was coming from the engine of the new car amount will have to be paid

Agra: नई कार के इंजन में आती थी अजीब अवाज, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई; देनी होगी रकम

Fri, 30 Aug 2024 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 09:41 AM IST
सार

नई कार के इंजन में अजीब आवाज आ रही थी। पीड़ित ने शिकायत की तो मरम्मत करा दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। पीड़ित की शिकायत के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय ने पीड़ित को रकम अदा करने के आदेश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Strange noise was coming from the engine of the new car amount will have to be paid
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

 नई कार में स्पीड कम करने पर इंजन से आवाज आने लगती थी। कंपनी में शिकायत, मरम्मत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। इस पर पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय में वाद दायर किया। आयोग के अध्यक्ष आशुतोष, सदस्य पारुल कौशिक और राजीव सिंह ने 60 दिन में 4 लाख 25 हजार 620 रुपये पीड़ित को दिलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना फेज-2 निवासी उमेश प्रताप सिंह ने वाद दायर किया। प्रतिवादी सिकंदरा स्थित सियाराम मोटर्स, टाटा मोटर्स लखनऊ, एत्माद्दौला स्थित अशोका ऑटो सेल्स और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को बनाया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि 4 मार्च 2016 को सियाराम मोटर्स से 5.86 लाख रुपये में एक्स शोरूम से इंडिगो कार खरीदी गई थी। 25 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन और 30 हजार रुपये एसेसरीज के अलग से दिए गए। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से कार का बीमा कराया गया। पॉलिसी एत्माद्दौला स्थित अशोका ऑटो सेल्स से जारी हुई। कुछ दिनों बाद ही कार में दिक्कत होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed