फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   story of this woman from Agra Like film The Kerala Story police looking for accused

'द केरला स्टोरी' की तरह महिला की कहानी: हिंदू बनकर फंसाया, धर्म बदलवाकर निकाह किया, बच्चे पैदा करके छोड़ दिया

Wed, 17 May 2023 11:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 May 2023 11:54 AM IST
सार

'द केरला स्टोरी' की तरह आगरा की इस महिला की कहानी सामने आई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने हिंदू बनकर उसे फंसाया। फिर धर्म बदलवाकर निकाह किया और बच्चे पैदा करके छोड़ दिया। 

विज्ञापन
story of this woman from Agra Like film The Kerala Story police looking for accused
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों 'द केरला स्टोरी' फिल्म काफी चर्चा में है। इसमें लव जिहाद पर एक स्टोरी दिखाई गई है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। यहां की एक महिला सामने आई और फिल्म में दिखाई गई स्टोरी की तरह ही उसके साथ हुए धोखे की कहानी बताई। उसने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि फिल्म देखने के बाद उसे हिम्मत आई। इसके बाद ही वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन

प्रेम नहीं लव जिहाद के मिशन पर राजा

पीड़िता ने बताया कि राजा नाम के मुस्लिम लड़के ने उसे हिंदू बनकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसे परिवार से मिलाने के बहाने बुलाया और बंधक बनाकर निकाह पढ़ाया। इसके बाद जबरन बच्चे पैदा किए। दिन-ब-दिन वह और उसका परिवार उसे प्रताड़ित करने लगा। बताया कि एक दिन घर की सफाई करते हुए उसे कुछ सबूत मिले। इससे पता चला कि वह पहले भी कई लड़कियों से निकाह करके उन्हें छोड़ चुका है। वह प्रेम के नहीं बल्कि लव जिहाद के मिशन पर है।

विज्ञापन

'द केरला स्टोरी' फिल्म देखकर आई हिम्मत

बताया कि जब मैनें इसके बारे में उससे पूछा तो वह और अधिक प्रताड़ित करने लगा। कुछ दिन बाद उसने तलाक..तलाक...तलाक बोलकर उससे रिश्ता खत्म कर लिया। यही नहीं बच्चों के साथ उसे घर से निकाल फेंका। तब से वह घुट-घुट कर जी रही है। अब उसने 'द केरला स्टोरी' फिल्म देखी तो हिम्मत आई और उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की ठानी है। इसी के लिए उसने थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें;- UP News: सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, सीधे पहुंची थाने; बात सुनकर शर्मसार हो

बातचीत में अपना नाम राजा बताया 

मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2017 में उसके फोन पर एक नंबर से मिस कॉल आई। फोन करने पर सामने बात कर रहे युवक ने अपना नाम राजा बताया। पहचान न होने के कारण मैंने फोन काट दिया। इसके बाद राजा लगातार फोन करने लगा। उसने मेरे परिवार की कई पहचान ढूंढ ली और उसका हवाला देकर बात करने लगा। वह खुद को हमेशा हिंदू बताता और उसके साथ दोस्ती करने को कहा। 
 
विज्ञापन

घर पहुंचने पर जानकारी हुई कि वह हिंदू नहीं है

बताया कि पहले तो उसने मना किया लेकिन राजा उसके परिवार के बारे में जानकारी लेकर उसे जानने का हवाला देकर उसे दोस्ती के लिए राजी कर लिया। इसके बाद एक दिन उसने अपने घर वालों से मिलने के लिए बालूगंज स्थित अपने घर बुलाया। बताया कि जब वह उसके परिवार से मिलने उसके घर गई तो उसके होश उड़ गए। वहां पहुंचने पर उसे जानकारी हुई कि राजा हिंदू नहीं बल्कि गैर समुदाय का है।

यह भी पढ़ें;- UP News: गर्लफ्रेंड के साथ किया गलत काम, दोस्तों को शेयर हो गया पूरा वीडियो, शर्म से पानी-पानी हुआ

लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा

बताया कि जानकारी होने पर उसने विरोध किया और वहीं से जाने लगी। इस पर राजा व परिवार वालों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद एक मौलवी को घर बुलाया। जबरन धर्म परिवर्तन कराया निकाह किया। निकाहनामे पर भी जबरन दस्तखत करा लिए। इसके बाद लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। घर में नौकरानी समझकर काम कराता। थकान या बीमार होने पर भी प्रताड़ित करता। राजा और घर वाले धर्म को लेकर आए दिन ताने मारते।    
विज्ञापन

बच्चा पैदा करके घर से निकाल दिया

बताया कि बिना मेरी इच्छा के मुझ पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया। जबरन उसने बच्चा भी पैदा कराया। पीड़िता ने बताया कि घर में काम करते समय एक दिन कुछ सबूत मिले। इससे पता चला कि राजा खान इससे पहले भी कई लड़कियों के साथ निकाह करके उन्हें छोड़ चुका है। कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुका है। राजा प्रेम के नहीं बल्कि लव जिहाद के मिशन पर है। पीड़िता ने जब इस बारे में राजा से बात की तो पूरे परिवार ने उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद तलाक बोलकर बच्चे सहित घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें;- सुहागरात पर दूल्हे की मौत: दुल्हन भी पहुंची अस्पताल, बेटे का शव देख घर में मचा कोहराम

मुकदमा हुआ दर्ज 

धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने हिम्मत करके रकाबगंज थाने में तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहां उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed