फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   story of kidnapped teenager Friendship on Facebook marriage in temple and then rape in hotel

Agra: फेसबुक पर दोस्ती, मंदिर में शादी और फिर होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, तीन दिन की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान 

Sun, 29 May 2022 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 03:08 PM IST
सार

फेसबुक से दोस्ती के बाद  किशोरी दो युवकों के जाल में इस कदर फंस गई, कि वहां से निकल पाना मुश्किल हो गया। घर से भाग कर प्यार की तलाश में युवक के पास जयपुर गई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने उसे वहां से भगा दिया, जिसके बाद दूसरे दोस्त के पास जब किशोरी आई, तो वहां भी उसे बड़ा धोखा मिला।

विज्ञापन
story of kidnapped teenager Friendship on Facebook marriage in temple and then rape in hotel
बाड़मेर में दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आगरा के कमला नगर क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को दो युवकों ने अपने जाल में फंसाया। जयपुर निवासी युवक ने फेसबुक पर दोस्ती करके अपने पास बुला लिया। होटल में दुष्कर्म किया। दूसरा आरोपी एटा का रहने वाला है। उसे किशोरी पहले से जानती थी। उसने एटा बुलाकर मंदिर में शादी की। इसके बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

24 मई को गायब हो गई थी किशोरी 

थानाध्यक्ष विपिन गौतम ने बताया कि किशोरी 24 मई को घर से बाजार के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी की तलाश की। उसकी लोकेशन एटा की आई। इस पर उसे 27 मई को बरामद कर लिया। मामले में एटा के कोतवाली स्थित मन्नू मल चौराहा निवासी हर्षित मिश्रा पकड़ा गया।

विज्ञापन


किशोरी ने बताया, किस तरह मिला धोखा 

पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि जयपुर स्थित फागी थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप सिंह चौहान ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की थी। वह उसे ले गया था। जयपुर स्थित होटल में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन बस से उसे आगरा भेज दिया। उसकी दोस्ती हर्षित से भी थी। हर्षित ने बाद में एटा ले जाकर उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने कुलदीप चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed