फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   story Comptition in Mainpuri

मैनपुरी में कविता और लघु कहानी में आकांक्षा ने पाया पहला स्थान

Thu, 11 Feb 2021 07:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
story Comptition in Mainpuri
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की सेवा योजना इकाई का शिविर गांव हरचंदपुर में आयोजित हुआ। बृहस्पतिवार को शिविर के दौरान कविता और लघु कहानी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दोनों ही प्रतियोगिता में आकांक्षा चौहान ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

शिविर में पहुंची प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने के लिए कम से कम अपने जीवन में पांच पौधे जरूर रोपे। बौद्धिक सत्र में पहुंची आरसी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सविता ने स्वयंसेवकों को मिशन शक्ति, बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत कविता एवं लघु कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

कविता प्रतियोगिता में आकांक्षा चौहान ने प्रथम, वैशाली चौहान ने द्वितीय और अन्वीक्षा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लघु कहानी में आकांक्षा चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉॅ. जयप्रकाश, प्रधानाध्यापिका मोमिना परवीन, वरिष्ठ शिक्षक उमा शरण यादव, मोहिनी गुप्ता, सुशील लक्ष्मी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed