{"_id":"5b017df14f1c1bcf408b69aa","slug":"storm-victim-11-year-old-girl-death-during-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने छीनी पत्नी की जिंदगी, अंतिम संस्कार से पहले बेटी ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने छीनी पत्नी की जिंदगी, अंतिम संस्कार से पहले बेटी ने भी तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 21 May 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
नंदनी ने भी तोड़ा दम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में शनिवार को आए आंधी तूफान के दौरान लिंटर की शटरिंग गिरने से मरने वालों की संख्या चार हो गई। घायल नंदनी ने रविवार सुबह को प्राइवेट ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया।
तीन शवों का रात में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए थे। सौदान सिंह पत्नी के शव को अंतिम संस्कार करता इससे पहले बेटी की मौत की खबर आ गई। इससे सौदान सिंह पूरी तरह से ही टूट गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव कुतुकपुर चनौरा में मकान का लिंटर डलवाने की तैयारी हो रही थी। टापा खुर्द से बिजली मिस्त्री को बुलाकर बिजली की लाइन डालने के लिए पाइप बिछाने में जुटे थे।

तेज आंधी आने के कारण लिंटर की शटरिंग अचानक गिर गई। इसमें सौदान सिंह की पत्नी सोनकली, टापा खुर्द निवासी बिजली मिस्त्री विनोद राजपूत, महावीर सिंह राजपूत की मौके पर मौत हो गई।
सौदान की 11 वर्षीय बेटी नंदनी घायल हो गई थी। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह को नंदनी ने भी दम तोड़ दिया। सौदान पत्नी का अंतिम संस्कार करने जा रहा था। तभी बेटी के मरने की भी खबर आ गई।
परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुराहाल हो गया था। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम किए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।