{"_id":"649bd4a81d0d68ce2804cc6c","slug":"stork-seen-again-after-ten-years-in-keetham-seen-most-in-kirawali-2023-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कीठम में एक दशक बाद फिर दिखा सारस, किरावली में सबसे ज्यादा आए नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कीठम में एक दशक बाद फिर दिखा सारस, किरावली में सबसे ज्यादा आए नजर
Wed, 28 Jun 2023 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:05 PM IST
सार
राजकीय पक्षी सारस की दो दिनों तक चली गणना में आगरा में कुल 17 सारस वन विभाग को नजर आए हैं। इनमें दो नन्हे सारस भी हैं। किरावली में सबसे ज्यादा छह सारस नजर आए।
विज्ञापन
सारस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस की दो दिनों तक चली गणना में आगरा में कुल 17 सारस वन विभाग को नजर आए हैं। एत्मादपुर, फतेहाबाद में दो-दो, खेरागढ़ में चार जबकि सूर सरोवर स्थित कीठम पक्षी अभ्यारण्य में सिर्फ एक ही सारस नजर आया। सबसे ज्यादा सारस किरावली तहसील क्षेत्र में नजर आए। यहां दो शिशु सारस को मिलाकर कुल आट सारस नजर आए हैं। कीठम में वर्ष 2012 के बाद सारस पक्षी नजर आया है।
विज्ञापन
Trending Videos
26 और 27 जून को पूरे प्रदेश में सारसों की ग्रीष्मकालीन गणना की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार गणना सुबह छह से आठ और शाम चार से छह बजे दो पालियों में की गई। रुनकता स्थित सूर सरोवर पक्षी अभ्यायरण्य में मंगलवार सुबह और शाम दोनों समय की गणना में सारस पक्षी नजर आया। जबकि सोमवार को यह केवल सुबह के समय नजर आया था। डीएफओ वाइल्ड लाइफ आरुषि मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2012 के बाद पहली बार कीठम में सारस पक्षी नजर आया है।
ये भी पढ़ें - ससुर बना जल्लाद: रात में बहू की इस हरकत के बाद सोया नहीं, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; नहीं कांपे हाथ
ये भी पढ़ें - ससुर बना जल्लाद: रात में बहू की इस हरकत के बाद सोया नहीं, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; नहीं कांपे हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक वानिकी विभाग को भी जिले की अलग-अलग तहसीलों में सारस पक्षी मिले हैं। सबसे ज्यादा किरावली में तीन जोड़े सारस व दो शिशु सारस यानि कुल आठ सारस नजर आए हैं। खेरागढ़ में भी चार सारस मिले हैं। इसके अलावा एत्मादपुर और फतेहाबाद तहसील में दो-दो सारस पक्षी मिले हैं। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम तक कुल 17 सारस पक्षियों की गणना की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें - ATM लूट का प्रयास: ऑटो से आए बदमाश, कैमरों पर डाला स्प्रे; हथौड़ा भी न तोड़ सका डायनेमिक लॉक
ये भी पढ़ें - ATM लूट का प्रयास: ऑटो से आए बदमाश, कैमरों पर डाला स्प्रे; हथौड़ा भी न तोड़ सका डायनेमिक लॉक
सारसों की गणना बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी (बीआरडीएस) के सहयोग से की जा रही है। सूर सरोवर की रेंज ऑफिसर अनामिका सिंह, वन दरोगा शुभराज सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. राघवेंद्र, नेहा शर्मा, डॉ. राहुल गुप्ता और रिंकी सिसौदिया समेत 20 लोगों की टीम ने गणना की।
ये भी पढ़ें - Agra Weather News: फिलहाल राहत नहीं, अभी झेलनी पड़ेगी उमस; जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें - Agra Weather News: फिलहाल राहत नहीं, अभी झेलनी पड़ेगी उमस; जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मंडल में 114 राजकीय पक्षी मिले
आगरा मंडल में सारसों का कुनबा 100 का आंकड़ा पार कर गया है। कीठम में एक, पटना पक्षी विहार में दो, समान पक्षी विहार एटा में 95 और आगरा की विभिन्न तहसीलों में नजर आए कुल 17 सारसों को मिलाकर यह आंकड़ा 114 तक पहुंच गया है।ये भी पढ़ें - Etah: भाई की ससुराल में युवक ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव