फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather News humidity Know how the weather will be for the next three days

Agra Weather News: फिलहाल राहत नहीं, अभी झेलनी पड़ेगी उमस; जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Wed, 28 Jun 2023 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 11:51 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवाह मजबूत होने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच दिन बाद यानि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन
Agra Weather News humidity Know how the weather will be for the next three days
उमस भरी गर्मी ने किया बेचैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फिलहाल उमस से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही। लोगों को कम से कम अगले तीन तक यह परेशान करेगी। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहने से तेज धूप से तो राहत मिलेगी लेकिन इनके बरसने की संभावना न के बराबर है। हल्की बूंदाबांदी और बौछारें कुछ देर के लिए राहत दे सकती हैं। माना जा रहा है कि मानसून की झमाझम बारिश जुलाई के पहले सप्ताह में लोगों को भिगो सकती है।

विज्ञापन

उमस करेगी परेशना 

दरअसल, जून में अब सिर्फ तीन दिन ही शेष हैं। लोगों को यह तीन दिन गर्मी और उमस के बीच ही काटने होंगे। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवाह मजबूत होने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच दिन बाद यानि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। बादल छाए रहने से सूरज की तपिश से लोगों को थोड़ी राहत है। हालांकि, उमस उनकी बेचैनी बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें - ससुर बना जल्लाद: रात में बहू की इस हरकत के बाद सोया नहीं, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; नहीं कांपे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहेगा मौसम 

मंगलवार को शाम 5:30 बजे भी मौसम में 65 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। साथ ही अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह के अनुसार बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें - ATM लूट का प्रयास: ऑटो से आए बदमाश,  कैमरों पर डाला स्प्रे; हथौड़ा भी न तोड़ सका डायनेमिक लॉक

विज्ञापन

जानें तापमान

अधिकतम तापमान- 36.8 न्यूनतम तापमान- 26.3
सूर्योदय- 5:27

सूर्यास्त- 7:18
एक्यूआई- 45

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed