{"_id":"62f543eaeb7d2f2a760ff26a","slug":"stones-pelted-on-police-broken-glass-of-car-mainpuri-news-agr5431859134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगपुरा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, गाड़ी के शीशे टूटे, सूचना पर पहुंचा पुलिसबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगपुरा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, गाड़ी के शीशे टूटे, सूचना पर पहुंचा पुलिसबल
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जंगपुरा में बृहस्पतिवार की शाम झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरबी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस पर हमले की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस हमलावरों की तलाश की जा रही है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जंगपुरा निवासी गंगा देवी के घर बृहस्पतिवार की देर शाम कुछ लोग त्योहार पर पैर छूने आए थे। इसी दौरान कुछ लोगों से महिला का विवाद हो गया। महिला द्वारा झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पीआरबी कर्मी मौके पर पहुंच गए। झगड़ा कर रहे लोगों को रोका तो वह पुलिस पर भी हमलावर हो गए।
हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में गाड़ी के शीशे टूट गए। पुलिस पर हमले की सूचना मिलने पर थाने बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख हमलावर भाग गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, जहां कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।