फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting with sticks and stones on two sides, 7 injured

Agra News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे पथराव, 7 घायल

Tue, 23 Jul 2024 06:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting with sticks and stones on two sides, 7 injured
पिनाहट। पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत पुरानत्था (झोरियन) में महिला से युवक ने कमेंट बाजी करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई पथराव हुआ । इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 7 से अधिक लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


झोरियन के उप गांव पुरानत्था निवासी राजवीर की पत्नी अपने घर के पास सोमवार को कामकाज कर रहीं थीं। आरोप है कि पड़ोसी छेदीलाल और उसकी बहन नीशू कमेंटबाजी करते हुए मजाक कर रहे थे। कमेंटबाजी और मजाक का मामला गालीगलौज में तब्दील हो गया। महिला ने अपने परिजन को मामले से अवगत कराया, जिस पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। प्रथम पक्ष से मुंशीलाल, छेदीलाल,नीशू एवं द्वितीय पक्ष से जयचंद,राजवीर, होरीलाल, लक्ष्मी देवी गंभीर घायल हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed