फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stone pelting on house of bsp supporter in agra

फर्जी वोटिंग पर आगरा में बवाल, भाजपा और बसपा समर्थकों के बीच पथराव

Thu, 23 Nov 2017 09:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 23 Nov 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
stone pelting on house of bsp supporter in agra
बवाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा नगर ‌निगम में निकाय चुनाव को लेकर चल रहे मतदान के दौरान बवाल हो गया। कई वार्डों में मतदाता सूची से नाम गायब होने पर मतदाताओं ने बवाल कर दिया। कई वार्डों में भाजपाइयों पर अन्य प्रत्याशियों को धमकाने के भी आरोप लग रहे हैं। बापू नगर में बसपा प्रत्याशी के घर पर पथराव हो गया। 
विज्ञापन


शहीद नगर में बड़ी संख्या में मतदाता सूची से मुस्लिमों के नाम गायब होने पर गुस्सा है। गुस्साए लोगों ने बीजेपी के पोस्टर पर पथराव किया। पुलिस ने लाठियां फटकारी। सबसे बड़ा बवाल श्रीरामकृष्ण इंटर कालेज के बूथ पर हुआ। यहां बसपा और बीजेपी के समर्थक आमने सामने आए। बसपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि बीजेपी वालों ने हमारे बस्ते फेंक दिए। अभी भी तनाव बना है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि वार्ड नंबर 41 के बूथ 422 अरेशा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भाजपा प्रत्याशी पर फर्जी वोटिंग कराने के आरोप के बाद अन्य प्रत्याशियों ने हंगामा कर दिया। वहीं आजमपाड़ा वार्ड 41 नब्बो वाली गली में कई परिवारों के वोटर लिस्ट से नाम गायब मिले। बूथ पर भेजी गई वोटर लिस्ट में नाम नहीं हैं जबकि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर कुछ के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने दरोगा को धमकाया!

stone pelting on house of bsp supporter in agra
सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के वार्ड 29 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी अजय कठेरिया के समर्थकों के हंगामे की बात कही जा रही है। हंगामे की सूचना पर प्रेक्षक पहुंचे। यहां बसपा के मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे ने आरोप लगाया कि बूथ पर पहुंचे एससी आयोग के अध्यक्ष और भाजपा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने दरोगा को धमकाया। ‌कहा कि शाम तक तेरा इंतजाम कर दूंगा।

इस पर सांसद डा. रामशंकर कठेरिया का कहना है कि वे बूथ पर केवल अपना वोट डालने गए थे। यहां कुछ पार्टी के एजेंटों ने अपने बस्ते मतदान केंद्र से 100 मीटर अंदर लगा लिए। इस पर पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया है। सारे आरोप बेबुनियाद हैं। 

जान से मारने की दी धमकी

stone pelting on house of bsp supporter in agra
बवाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के वार्ड 49 राहुल नगर में सपा और राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी सहित अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने हंगामा किया। बीजेपी के उम्मीदवार पर फर्जी मतदान का कराने का आरोप लगाया है। 

यहां से सपा की प्रत्याशी मोनिका नाज खान ने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रत्याशी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस पर भी बदतमीज़ी का भी आरोप लगाया। सभी प्रत्याशी एक विवाह स्थल में जान बचाकर बैठे हैं। वहीं बल्केश्वर के रजवाड़ा में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed