फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting during Kalash immersion in Firozabad

Firozabad: कलश विसर्जन के दौरान पथराव, मच गई अफरा-तफरी, 6 गिरफ्तार 

Sat, 11 Jun 2022 07:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 07:19 PM IST
सार

पुलिस ने छह लोगों को लिया हिरासत में लिया है। इसके साथ ही छह बाइकें सीज की गई हैं। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
 

विज्ञापन
Stone pelting during Kalash immersion in Firozabad
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के जाजूमई नहर पुल पर कलश विसर्जन करते समय आपस में हुए विवाद में हुए पथराव में एक दुकानदार सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा एवं विवाद कर रहे छह लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों पर पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की है। मौके से मिली छह बाइकों को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

  
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला किरार निवासी तारा सिंह के यहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ था। कथा के समापन होने पर तारा सिंह ग्रामीणों के साथ जाजूमई नहर पुल पर कलश विसर्जन करने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों में आपस में विवाद हो गया। विवाद के दौरान पथराव होने से भगदड़ मच गई। पथराव होने से पुल पर हलवाई की दुकान करने वाला जितेंद्र उर्फ छोटू निवासी जाजूमई और एक अन्य घायल हो गया। 

विज्ञापन

 दुकान पर की गई लूटपाट 

आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसकी दुकान पर लूटपाट भी की गई। नहर पुल पर विवाद की सूचना पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस को देख हंगामा करने वाले लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने तुलाराम, चतरेश, बलराम सिंह, धर्मजीत, दीवान सिंह और उमेश को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई में जुटी पुलिस 

वहीं घायल जितेंद्र सिंह के साथ कथा आयोजक पक्ष के बबलू निवासी झारपुरा थाना शमशाबाद आगरा का जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरी परीक्षण कराया है। एसएसआई विनोद कुमार ने कहा दो पक्षों में मारपीट हुई है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मौके पर मिली छह बाइकों को सीज कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed