{"_id":"6060c9218ebc3e8d2c6320fc","slug":"stone-pelting-at-masta-ki-bagichi-in-agra-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मस्ता की बगीची में पथराव, दो परिवारों में हुआ था विवाद, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मस्ता की बगीची में पथराव, दो परिवारों में हुआ था विवाद, वीडियो वायरल
Mon, 29 Mar 2021 12:03 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:03 AM IST
सार
-नशे में एक परिवार के युवक की बाइक दूसरे परिवार के युवक से टकरा गई
-पुलिस का कहना है कि आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है
विज्ञापन
पथराव करते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मस्ता की बगीची, पटेल नगर में रविवार रात को दो परिवार में नशे में बाइक टकराने पर मारपीट हो गई। कुछ ही देर में दोनों ओर से पथराव होने लगा। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकले। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना रात तकरीबन 10 बजे की है। मस्ता की बगीची में दो परिवार के युवक घरों के बाहर बैठे हुए थे। नशे में एक परिवार के युवक की बाइक दूसरे परिवार के युवक से टकरा गई। इसको लेकर युवकों में विवाद हो गया। उनमें गालीगलौज होने लगी। इसके बाद मारपीट हो गई। कुछ युवकों ने ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिसमें दो लोग घायल हो गए। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही पथराव करने वाले भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
थाना हरी पर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि दो परिवार के लोगों में झगड़ा हुआ था। कोई घायल सामने नहीं आया है। थाने पर भी शिकायत नहीं की गई है। आरोपियों को चिन्हित किया जाएगा। इंटरनेट मीडिया पर पथराव करते युवकों के वीडियो भी वायरल हुए हैं।
विज्ञापन