{"_id":"66eca71bf342fe9b6706cef4","slug":"stolen-worth-lakhs-from-three-shops-goods-taken-away-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-121167-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन दुकानों से लाखों की चोरी, ले गए सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन दुकानों से लाखों की चोरी, ले गए सामान
Fri, 20 Sep 2024 04:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
सहावर। कस्बे के एटा रोड पर बुधवार की रात चोरों ने तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी से पहले आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे के तार को काट दिया था। चोर दुकानों से लाखों रुपये मूल्य का सामान चुराकर ले गए। दुकान स्वामियों को इस घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोलने पर हुई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना की।
कस्बा निवासी मिर्जा साकिब बेग ने बताया की उसकी कृषि संंबंधित सामान की दुकान एटा रोड पर है। उनकी व उनके बड़े भाई मिर्जा ग्यास बेग की दुकानें बराबर में हैं। बृहस्पतिवार की सुबह जब दोनों भाई अपनी दुकानें खोलने 9 बजे पहुंचे। उन्होंने दुकानें खोली तो देख सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। दुकान की छत के जीने के लोहे के दरवाजे को काटकर चोर दुकान में घुस थे। साकिब बेग ने बताया कि उनकी दुकान से चोर लगभग 40 हजार रुपये का सामन चोरी कर ले गए हैँ, जबकि मिर्जा ग्यास बेग की दुकान से 26 हजार की नकदी व चांदी के सिक्के, एक मोबाइल चोरी हो गया। इसके अतिरिक्त पड़ोसी तसलीम की पेंट्स दुकान से 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश कुमार ने बताया कि तीन दुकानदारों ने चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। जांच की जा रही है।
थाने से सौ मीटर की दूरी पर हैं दुकानें
जिन दुकानों में एक ही रात में चोरों ने चोरी की वह दुकानें थाने से अधिक दूर नहीं हैं। दुकान स्वामियों का कहना है कि थाने से लगभग सौ मीटर की दूरी पर ही दुकानों पर चोरी हुई है। दुकानदारों ने शीघ्र खुलासे की मांग की है।