फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stolen jewelery and cash worth Rs 5 lakh by masking themselves in the house

Agra News: मकान में नकब लगाकर पांच लाख के जेवर-नकदी चुराए

Wed, 24 Apr 2024 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 24 Apr 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Stolen jewelery and cash worth Rs 5 lakh by masking themselves in the house
मकान में नकब लगाकर पांच लाख के जेवर-नकदी चुराए
विज्ञापन

- नगला इतवारी में हुई वारदात, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। नगला इतवारी में चोरों ने एक मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी और बक्सों में रखे करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

थाना क्षेत्र के गांव नगला इतवारी निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को वह रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। अन्य परिजन आंगन में सो रहे थे, रात में किसी समय चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। देर रात को जब वह घर वापस लौटे तो दरवाजा खोलना चाहा। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलने के बाद जब अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखे अलमारी और बक्सा खुले पड़े हुए थे। मकान के पिछले हिस्से में नकब लगा हुआ था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सर्वेश ने बताया कि चोर करीब तीन लाख से अधिक के जेवर करीब दो लाख रुपये की नकदी आदि चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed