फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stolen goods recovered from BJP councilor's house in agra

भाजपा पार्षद के घर से मिला चोरी का माल, पुलिस ने रिश्तेदार सहित हिरासत में लिया

Wed, 24 Jun 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Stolen goods recovered from BJP councilor's house in agra
demo pic - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में हुई चोरी का सामान मंगलवार को बल्केश्वर मंडल के भाजपा पार्षद के घर से बरामद हुआ। पुलिस ने पार्षद और उसके जीजा को हिरासत में लिया है। ग्वालियर हाईवे स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स सामान के शोरूम में 18 जून की रात को चोर छत तोड़कर घुसे थे। 
विज्ञापन


लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस टीम युवक की निशानदेही पर न्यू आगरा में बल्केश्वर क्षेत्र निवासी एक भाजपा पार्षद के घर पहुंची। 
विज्ञापन


भाजपा पार्षद को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनके घर की तलाशी ली। चोरी का सामान घर से बरामद हो गया। पुलिस ने उनके जीजा को पकड़ लिया। पुलिस चोरी का माल जब्त करके ले गई। पार्षद को थाने में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी का माल पार्षद के घर से मिला है। पूरे माल की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं। लिखापढ़ी नहीं हुई है। इसलिए पार्षद का नाम नहीं बताया जा सकता। पूछताछ की जा रही है। चोरी पार्षद के किसी परिचित ने की है। उसने माल को उनके घर मे रखवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed