{"_id":"65f749704bacc241be09b7e5","slug":"stole-the-confectioner-unconscious-and-stole-40-thousand-rupees-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114538-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हलवाई को बेहोश कर चुराए 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हलवाई को बेहोश कर चुराए 40 हजार रुपये
Mon, 18 Mar 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहार के नजदीक आते ही जहरखुरान सक्रिय हो गए हैं। आए दिन कोई न कोई वारदात अंजाम दे रहे हैं। रविवार की सुबह राजस्थान से लौटे एक हलवाई को बेहोश कर 40 हजार रुपये जेब काट कर चुरा लिए गए। हलवाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के कुछ देर बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। टप्पेबाज, अपराधी बेखौफ वारदात अंजाम दे रहे हैं। लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव महलोई निवासी सर्वेश कुमार राजस्थान में रह कर हलवाई का काम करता है। त्योहार पर वह कालिंदी एक्सप्रेस से रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर उतरा था। तभी किसी ने उसे बेहोश कर दिया और उसकी जेब काट कर करीब 40 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। हलवाई को बेहोशी की हालत में परिसर में पड़ा छोड़ कर चले गए। स्थानीय लोगों ने बेहोश सर्वेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जेब में मिले एक कागज पर परिजन का नंबर मिला तो लोगों ने सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन जिला अस्पताल आ गए। समाचार लिखे जाने तक हलवाई को होश नहीं आया था।