फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stole 1.5 kg gold and 2.5 kg silver from his house then escaped by train; police is searching for him

गजब के चोर: घर से चोरी किया डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी, फिर ट्रेन से लेकर हुआ फरार; तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 26 Jul 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 09:40 AM IST
सार

आगरा के फतेहपुर  सीकरी में ब्राम्हण परिवार के घर से हुई चोरी के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। चोरों ने डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी चोरी की। इसके बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। 

विज्ञापन
stole 1.5 kg gold and 2.5 kg silver from his house then escaped by train; police is searching for him
चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम औलैडा में आधा दर्जन चोरों ने घर में घुसकर गृह स्वामियों को कमरे में बंद कर करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। घटना से ग्रामीण दहशत में है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की गई। डॉग स्क्वायड घर से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंच गया। रात्रि 3 बजे बयाना की ओर से आने वाली ट्रेन में चोरों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है। यह ट्रेन आगरा फोर्ट को जाती है, जिसका रात तीन बजे औलैडा फ्लैग स्टेशन पर ठहराव है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी गौरव सिंह ने भी मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन


एडवोकेट कृष्णा शर्मा ने बताया कि रात को हम सभी अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। दो भाई ऊपर के कमरे में सो रहे थे। घर का मेन गेट खुला हुआ था। चोरोें ने बृहस्पतिवार मध्य रात्रि के बाद घर के मुख्य दरवाजे से प्रवेश किया होगा। हमने सोने वाले दो कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। तीसरे कमरे में बेटा पुनीत सो रहा था।
विज्ञापन


दो अन्य कमरों में ताले लगे हुए थे। अल सुबह करीब 4:00 पुनीत अपने कमरे से निकला, घर का दृश्य देखकर शोर मचाया। हम कमरों की कुंडी खोलकर बाहर निकले। चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर भीतर रखी अलमारियों और सेफ के लॉकर से करीब सवा किलो सोने के आभूषण, 3 किलो चांदी के आभूषण एवं पचास हजार नकद चोरी करके पीछे के दरवाजे से निकाल कर भागे होंगे। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दर्ज कराते हुए थाना पुलिस को जानकारी दी गई। गांव में इतनी बड़ी चोरी होने की सूचना से ग्रामीण एवं आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed