फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stir the egg grows within the mother's pat

मां की थपकी पर अंडों के भीतर होती है हलचल

Sat, 04 Jul 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 04 Jul 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Stir the egg grows within the mother's pat
हैचिंग पीरियड में मादा मगरमच्छ नेस्टिंग के पास पैर की थपकी देती है। यदि अंडों के भीतर बच्चों की हलचल की आवाज सरसराहट के रूप में सुनाई देती है तो मादा मगरमच्छ नेस्टों से बालू हटा देती है और अंडों से बाहर आए बच्चों के साथ चंबल नदी में चली जाती है। इस साल बाह रेन्ज में हैचिंग के जरिये 156 मगरमच्छ शिशुओं का जन्म हुआ है। यह संख्या पिछले साल से 54 अधिक है।
विज्ञापन

चंबल सेंक्च्युरी में घड़ियालों के साथ मगरमच्छों का कुनबा भी बढ़ा है। शुक्रवार को चंबल नदी में हैचिंग के जरिये 156 मगरमच्छ शिशुओं का जन्म हुआ। बाह के कछियारा में 1 नेस्ट से 30 शिशु, नंदगवां में 2 नेस्ट से 64 शिशु, खरिक में 1 नेस्ट से 32 शिशु और उदयपुर खुर्द में 1 नेस्ट से 30 शिशुओं का जन्म हुआ। बता दें कि पिछले साल चार नेस्टों के 120 अंडों से 102 शिशुओं का जन्म हुआ था। तब 18 अंडे नष्ट हो गए थे। इस साल खास बात ये रही कि कोई अंडा खराब नहीं हुआ।
विज्ञापन

हैचिंग पीरियड शुरू होते ही वनकर्मियों ने नेस्टों पर लगाई जाली हटा दी। इस पीरियड में मादा मगरमच्छ का मूवमेंट नेस्ट के आसपास ही रहता है। उसके पैर की थपकी की आवाज पर नेस्ट के अंदर हलचल होने पर जमा बालू को मगरमच्छ ने हटाया और फिर अंडों से निकले बच्चों के साथ मादा नदी में चली गई। बता दें कि नदी में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर मगरमच्छ हमलावर हो जाते हैं। वन विभाग ने नदी के तटवर्ती गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया है। रेंजर वन्य जीव बाह आरके शर्मा ने बताया कि इस साल हैचिंग से 156 मगरमच्छ शिशुओं का जन्म हुआ है। जो अब तक का सबसे अच्छा रिकार्ड है। वन विभाग की टीम इनके बेहतर सर्वाइवल को लेकर मानीटरिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed