{"_id":"61a3c1afd2efa7220c00bec3","slug":"sticks-sticks-stone-pelting-seven-injured-in-land-dispute-tundla-news-agr516163124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, पथराव, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, पथराव, सात घायल
विज्ञापन
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव बन्ना में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों ओर लाठी-डंडे और जमकर पथराव किया गया। संघर्ष में तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
गांव बन्ना निवासी योगेश कुमार का गांव के ही पुष्पेंद्र से जमीन के बटवारे को लेकर विवाद है। रविवार दोपहर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों ओर से गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों ओर से पथराव भी किया गया। पथराव होते देख ग्रामीण दहशत में आ गए तथा घरों में घुस गए।
संघर्ष में एक पक्ष के योगेश कुमार, चमेली देवी, सेवश्री, उमा कुमारी और दूसरे पक्ष से पुष्पेंद्र, अर्जुन, रमेशचंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है। अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।