फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF looking for son of Atiq and shooters involved in Umesh Pal murder case in Agra

आगरा में अतीक के गुर्गे तलाश रही एसटीएफ: चार संदिग्ध पकड़े, पूछताछ में बेटे असद के बारे में मिले अहम सुराग

Tue, 21 Mar 2023 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 11:34 PM IST
सार

आगरा में एसटीएफ ने उमेशपाल हत्याकांड से संबंधित चार संदिग्धों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इनसे पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अब एसटीएफ आरोपियों की तलाश में कई अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है।  

विज्ञापन
STF looking for son of Atiq and shooters involved in Umesh Pal murder case in Agra
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसटीएफ अतीक अहमद के गुर्गों को तलाश रही है। सोमवार को पकड़े गए चार संदिग्धों से पूछताछ के बाद अहम सुराग मिले हैं। आगरा में ताजगंज और सदर क्षेत्र में दबिश दी गई। वहीं, राजस्थान सीमा के कई इलाके भी विशेष टीम के रडार पर हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद के बेटे असद और शूटरों की तलाश में सोमवार को एसटीएफ ने आगरा में घेराबंदी की। इस दौरान एसटीएफ ने फतेहपुर सीकरी से चार संदिग्धों को पकड़ा है। लखनऊ से आई एसटीएफ की टीम ने सोमवार तड़के फतेहपुर सीकरी में कौरई टोल प्लाजा पर जाल बिछाया था। राजस्थान से आ रही काले रंग की ब्रेजा कार का पीछा किया था। 

विज्ञापन

पकड़ने के दौरान गोली भी चलानी पड़ी

इस दौरान टोल प्लाजा पर क्रेन और ट्रक लगा दिए। बैरियर पर पुलिस तैनात की गई। 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तीन घंटे तक लगे रहे। कार के आने पर शीशा तोड़कर चार लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से एक ने भागने का प्रयास किया। इस पर गोली भी चलानी पड़ी। चारों संदिग्धों को टीम कहां ले गई? यह पता नहीं चल सका। लेकिन आगरा में हुई इस कार्रवाई की काफी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्गों और बेटे के बारे में मिली अहम जानकारी 

सूत्रों ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ के बाद अतीक के गुर्गों और बेटे के बारे में अहम जानकारी मिली है। इनपुट मिलने के बाद कई जिलों में एसटीएफ को लगाया गया है। इन पर अभी कार्रवाई जारी है। आगरा के ताजगंज और सदर क्षेत्र में गुर्गे होने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम ने कई जगह दबिश दी। इसके अलावा आगरा की सीमा से लगे राजस्थान के कई इलाकों में टीम पहुंची है। ऐसे स्थान भी देखे जा रहे हैं, जहां पर शूटर ठहर सकते हैं।

होटल और गेस्ट हाउस पर भी अलर्ट

स्थानीय खुफिया एजेंसी ने भी होटल और गेस्ट हाउस के लिए अलर्ट जारी किया है। कहा है कि किसी भी व्यक्ति को बिना आईडी के नहीं रोका जाए। मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पेन कार्ड लिया जाए। मोबाइल नंबर की जांच करें। गाड़ी के नंबर भी जांच करें। कुछ घंटे के लिए आए हैं तो पुलिस को सूचना दें। ऐसा कोई न आए, जो अपने वाहन को खड़ा छोड़कर चला जाए। किसी तरह का संदेह होने पर पुलिस को जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed