{"_id":"5d89edd38ebc3e01376a949a","slug":"stf-investigate-navodaya-vidyalaya-girl-student-death-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय छात्रा की मौतः सीबीआई जांच का आश्वासन पाकर किया धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय छात्रा की मौतः सीबीआई जांच का आश्वासन पाकर किया धरना खत्म
Wed, 25 Sep 2019 06:20 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Sep 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
एसपी और डीएम पहुंचे नवोदय विद्यालय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की मौत के मामले में जांच अब एसटीएफ करेगी। आबकारी मंत्री की सिफारिश के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश दिए।
ये भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय छात्रा की मौतः इंसाफ के लिए माता-पिता ने शुरू की भूख हड़ताल, यह है मांग
जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर की तड़के कक्षा 11 की छात्रा की मौत हो गई थी। विद्यालय प्रशासन मौत का कारण आत्महत्या बता रहा है। वहीं परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट को भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है। सरकार ने यह फैसला परिजनों की मांग और जिला प्रशासन की सिफारिश पर लिया। मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे माता-पिता ने दो दिन से चल रहा अनशन खत्म कर दिया। वहीं, बुधवार को यहां पहुंची एसटीएफ की चार सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी।

जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर की तड़के संदिग्ध हालात में कक्षा 11वीं की छात्रा की मौत हो गई थी। पिता ने विद्यालय की प्रधानाचार्य, वार्डन और दो छात्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं विद्यालय प्रशासन मौत का कारण आत्महत्या बता रहा है।
इसके बाद से ही परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इसके तहत सोमवार सुबह माता-पिता ने नगर पालिका के शहीद पार्क में अनशन शुरू कर दिया था। जिला प्रशासन की सिफारिश के बाद देर शाम प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति करते हुए केंद्र सरकार को पत्र भेजा है।
वहीं मंगलवार रात करीब 12 बजे डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय शहीद पार्क पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अनशन पर बैठे छात्रा के परिजनों को शासन द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे पिता ने आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के भाई महेशचंद्र अग्निहोत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म किया।

एसटीएफ की चार सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद बुधवार को डीएसपी श्यामकांत सिंह के नेतृत्व में आगरा से एसटीएफ की चार सदस्यीय टीम मैनपुरी पहुंची। टीम के सदस्यों ने एसपी और एएसपी से मुलाकात करके घटनाक्रम की जानकारी ली।
इसके बाद भोगांव थाने पहुंचकर एसटीएफ ने इंस्पेक्टर पहुप सिंह ने करीब आधा घंटे तक बंद कमरे में वार्ता की और घटना से जुड़े दस्तावेज लिए। यहां से टीम नवोदय विद्यालय भी पहुंची।
नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की मौत के मामले में शासन ने सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है। मंगलवार रात इस संबंध में परिजनों को जानकारी दी गई। इसके बाद उनका अनशन खत्म करा दिया गया है। -पीके उपाध्याय, जिलाधिकारी