{"_id":"5d88830f8ebc3e93d76c495e","slug":"navodaya-vidyalaya-girl-student-suicide-case-family-starts-hunger-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय छात्रा की मौतः इंसाफ के लिए माता-पिता ने शुरू की भूख हड़ताल, यह है मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय छात्रा की मौतः इंसाफ के लिए माता-पिता ने शुरू की भूख हड़ताल, यह है मांग
Mon, 23 Sep 2019 02:04 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए लोग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में विगत सोमवार को कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। विद्यालय प्रशासन फांसी लगाए जाने की बात कह रहा था। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में माता-पिता नगर पालिका स्थित शहीद पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गए। परिजनों ने मांग की कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोप लगाए थे कि बेटी की हत्या हुई है। डॉक्टरों से बातचीत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े किए थे।
परिजनों का पहला सवाल था कि आत्महत्या के मामलों में फंदे का निशान पीछे की तरफ नहीं आता है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की गर्दन पर चारों और निशान होने का जिक्र किया गया है। इसी तरह छात्रा की कंठिका में फ्रैक्चर नहीं है, जबकि आत्महत्या के मामलों में इस हड्डी में फ्रैक्चर होता है।
विज्ञापन
बता दें कि छात्रा की मौत के बाद कई संगठनों ने इंसाफ के लिए जुलूस निकाले थे। मंगलवार को शहीद पार्क में माता-पिता के भूख हड़ताल पर बैठने के बाद प्रशासन में खलबली मची हुई है।