Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF caught accuse of Ahmedabad five kilogram gold robbery case in agra

पांच किलो सोना लूटकर बन गया बैंककर्मी: पांच साल तक दिया पुलिस को चकमा, एसटीएफ ने आगरा से दबोचा

Sat, 28 Nov 2026 06:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 28 Nov 2026 06:49 PM IST
सार

एसटीएफ ने लूट के आरोपी को सदर बाजार क्षेत्र में इंडसइंड बैंक के पास से दबोचा। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2021 में वारदात को अंजाम दिया था। अहमदाबाद देहात के थाना बगोदरा में दर्ज लूट और डकैती के मुकदमे में वांछित था।

विज्ञापन
STF caught accuse of Ahmedabad five kilogram gold robbery case in agra
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में आयकर विभाग का अधिकारी बनकर पांच किलो सोना लूटने वाले गिरोह के सदस्य सुंदर सिंह को एसटीएफ आगरा यूनिट की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वो पांच साल नौ महीने से फरार चल रहा था। इंटरमीडिएट पास आरोपी इंडसइंड बैंक के लोन विभाग में नौकरी कर रहा था। गुजरात पुलिस की सूचना पर पकड़ा गया। पूर्व में उसके दो साथी भी जेल भेजे गए थे। अब बाकी की टीम तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसपी एसटीएफ राकेश कुमार के मुताबिक, आरोपी सुंदर सिंह किरावली के गांव सहारा का रहने वाला है। शुक्रवार को उसे सदर बाजार क्षेत्र के सेवला जाट स्थित इंडसइंड बैंक के पास से दबोच लिया। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2021 में वारदात को अंजाम दिया था। अहमदाबाद देहात के थाना बगोदरा में दर्ज लूट और डकैती के मुकदमे में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गुजरात पुलिस ने यूपी एसटीएफ से सहयोग मांगा था। इस पर टीम के निरीक्षक हुकुम सिंह सहित अन्य को लगाया गया। सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन सदर क्षेत्र में मिल रही थी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

नीली बत्ती गाड़ी ली, आयकर अधिकारी बने, कर ली लूट
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फरवरी 2021 में उसने साथियों के साथ गुजरात में सोना लूटने की योजना बनाई थी। वारदात से पहले गिरोह ने कई दिनों तक रेकी की। इसके बाद एक कार किराये पर ली। उसकी नंबर प्लेट बदलकर नीली बत्ती लगा दी। गिरोह ने आयकर विभाग के फर्जी पहचान पत्र भी बनवा लिए थे। रेकी के दौरान पता चला कि भावला और बगोदरा के बीच एक बस से दो व्यक्ति पार्सल में सोना लेकर जा रहे हैं। गिरोह के दो सदस्य पहले से ही बस में सवार हो गए। वह जानकारी देते रहे। संदर सिंह और उसके साथी नीली बत्ती लगी कार से पहुंचे। खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर बस रुकवाई और सोना ले जा रहे दोनों व्यक्तियों को पार्सल समेत नीचे उतरवा लिया। उन्हें एकांत स्थान पर ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए। कार मौके पर छोड़कर चंद्रभान उर्फ फौजी की गाड़ी से सोना लेकर भाग गए।

 
विज्ञापन

दो साथियों को पहले ही किया था गिरफ्तार
पुलिस की पड़ताल में गिरोह के कई सदस्यों के नाम सामने आए। इनमें योगेश निवासी फतेहपुरसीकरी, पुष्कर चौधरी, बाबू सिंह तोमर, बाहरी उर्फ सतीश उर्फ कटुआ निवासी कादीपुरा (इरादतनगर), चंद्रभान उर्फ फौजी निवासी मथुरा और मुनेंद्र सिंह उर्फ मोहित सिकरवार निवासी मुरैना, रवींद्र सिंह उर्फ बैगन निवासी बड़पुरा, थाना मंसुखपुरा सहित अन्य शामिल हैं। पुष्कर और निखिल पहले ही पकड़े जा चुके हैं। निखिल को आगरा में एक फ्लैट से पकड़ा गया था। पुष्कर और बाबू सिंह सरगना थे। 

 
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी को लूट के बाद आधा किलोग्राम सोना मिला था। उसके खिलाफ फिरोजाबाद के पचोखरा थाने में भी धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना सदर बाजार में दाखिल कराया गया। गुजरात पुलिस के विवेचक केबी मकबाना ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अहमदाबाद रवाना होने के लिए कोर्ट में पेश किया।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed