फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF arrested three members of gang who bought electronic equipment and vehicles on fake loans In Agra

UP: फर्जी दस्तावेज से खाते खुलवाकर बैंकों को लगा रहे थे चूना, एसटीएफ ने तीन को दबोचा

Thu, 14 Dec 2023 11:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Dec 2023 11:05 AM IST
सार

आगरा में एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेज से बैंकों में खाते खुलवाकर ठगी करने वाले तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से स्कूटर-एसी सहित अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
STF arrested three members of gang who bought electronic equipment and vehicles on fake loans In Agra
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में विशेष कार्य बल ने फर्जी दस्तावेज से बैंकों में खाते खुलवाकर ऋण पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से लेकर वाहन खरीदने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी आधार बनाने का टेंडर लिए था। आरोपी ऋण पर लिए गए सामान की बिक्री कम दाम में कर देते थे। दस्तावेज फर्जी होने की वजह से पकड़े नहीं जाते थे। उनसे स्कूटर-एसी सहित अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


एसटीएफ के सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में माईथान निवासी संजेश कुमार, पथवारी निवासी राहुल वर्मा और टूंडला निवासी किशन सिंह हैं। आरोपियों से सात मोबाइल, चार एसी, दो टीवी, दो स्कूटर, एक लैपटॉप, तीन फिंगर स्कैन मशीन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, डेबिट कार्ड बरामद किए गए। आरोपी काफी समय से इस काम में लगे थे। थाना हरीपर्वत में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

आरोपी किशन के पास टेंडर

सीओ के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी संजेश और राहुल वर्मा ने बताया कि किशन सिंह और ट्रांस यमुना कॉलोनी का साहिल पोनिया से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बनवाते थे। इनकी मदद से बैंक में खाते खुलवा लेते थे। शोरूम में ऋण पर सामान खरीदते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस सामान को कम कीमत में अपने परिचितों को बिक्री कर देते थे। नाम और पता सही नहीं होने की वजह से पकड़े नहीं जाते थे। किशन सिंह ने जफायर कंपनी से आधार कार्ड बनाने का ठेका ले रखा है। उसका ऑफिस एमजी रोड स्थित केनरा बैंक में है। वही आधार कार्ड फर्जी बनाकर देता था। जो रकम मिलती थी, उसे बांट लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed