{"_id":"6a2f1794609de104c90782d4","slug":"stepping-out-from-the-account-books-they-hit-fours-and-sixes-on-the-field-agra-news-c-365-1-sagr1044-108381-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बही-खातों से निकल मैदान में लगाए चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बही-खातों से निकल मैदान में लगाए चौके-छक्के
Mon, 15 Jun 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की आगरा शाखा के 78वें सीए स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कुबेरपुर के कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम में सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग खेली जा रही है। आयोजन के दूसरे दिन भी चौके-छक्के ने दर्शकों को आनंदित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ व्यवसायी नितिन गुप्ता, सीए हर्षित गोयल, शुभम अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, विकास जैन, विपुल बंसल, जितेंद्र एवं पुनीत अग्रवाल ने किया। दूधिया रोशनी में आयोजित नाइट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिस्पर्धा का शानदार नजारा दिखा। शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना और शाखा सचिव सचिन बुबना ने बताया कि पहले मुकाबले में एसजे स्पार्टन्स ने 68 रन बनाए, जिसके जवाब में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने दो विकेट से जीत दर्ज की।
दूसरे मैच में रजत रॉयल्स के दिए गए 75 रनों के लक्ष्य को एमएसएमई गुरु ने सात विकेट से हासिल कर लिया। सबसे रोमांचक मुकाबला तीसरे मैच में दिखा। बंसल सुपर स्ट्राइकर्स के 81 रनों के जवाब में गोयल धुरंधर ने अंतिम ओवर तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की। चौथे मैच में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने 128 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिरोजाबाद फाइटर को 42 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच जितेंद्र पोपटानी, अभिनव जैसवाल, अमन तायल और शिवा रावत रहे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। मैचों की कमेंट्री साहिल ने की जबकि अंपायरिंग की जिम्मेदारी शुभम सिंह और मानवेंद्र चौधरी ने निभाई। इस दौरान सीए आयुष गोयल, अंकित मित्तल, गौरव सिंघल, आशीष जैन, अभिषेक बंसल, अजय गोयल, विनय बंसल, अविरल, अनित अग्रवाल, शुभम गोयल, प्रतीक ग्रोवर आदि मौजूद रहे।