फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Station construction work has begun at Hariparvat intersection, with the service road closed. In the second corridor, a track is being built from Agra Cantt to Kalindi Vihar. By December, the track will be completed from Agra Cantt to Bhagwan Talkies.

Agra News: हरीपर्वत चौराहे पर स्टेशन बनाने का कार्य शुरू, सर्विस रोड बंद, दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है ट्रैक, दिसंबर तक आगरा कैंट से भगवान टॉकीज तक बन जाएगा ट्रैक

Thu, 04 Jun 2026 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Station construction work has begun at Hariparvat intersection, with the service road closed. In the second corridor, a track is being built from Agra Cantt to Kalindi Vihar. By December, the track will be completed from Agra Cantt to Bhagwan Talkies.
मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में हरीपर्वत चौराहे पर की गई बैरिकेडिंग और ट्रैक बनाने के लिए बनाई जा र - फोटो : धर्मेंद्र त्यागी
आगरा । उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में हरीपर्वत चौराहे पर स्टेशन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए सर्विस रोड भी बंद कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। दिसंबर तक ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है। इसमें 14 स्टेशन हैं और ये एलिवेटेड ट्रैक है। इसमें आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बन गया है। कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट पर स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। आगरा कॉलेज स्टेशन बन चुका है। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक भी ट्रैक बन रहा है। इसमें हरीपर्वत चौराहे पर स्टेशन बनाने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है। यहां पर दिल्ली गेट की ओर जाने वाले सर्विस रोड को करीब 100 मीटर तक बंद कर दिया है। यहां पर स्टेशन बनाने का कार्य पूरा होने के बाद सर्विस रोड को खोल दिया जाएगा। दिसंबर तक भगवान टॉकीज चौराहे तक ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा। सितंबर से ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। अगले साल जून तक कालिंदी विहार तक कॉरिडोर बन जाएगा। इससे आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इससे लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed