फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State Women's Commission summons report on stadium controversy

Agra News: स्टेडियम में विवाद पर राज्य महिला आयोग ने तलब की रिपोर्ट

Tue, 31 Mar 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
State Women's Commission summons report on stadium controversy
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला कोच विजयलक्ष्मी के साथ कथित उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के मामले में अब उत्तर प्रदेश महिला आयोग और खेल विभाग दोनों सख्त हो गए हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (आरएसओ) संजय शर्मा से सोमवार शाम तक प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। वहीं प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह ने भी जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

डॉ. बबीता सिंह चौहान ने अस्पताल में भर्ती महिला कोच विजयलक्ष्मी से फोन पर बात कर उनका हाल जाना और उनकी स्थिति पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इतनी पढ़ी-लिखी होने के बावजूद इतना उत्पीड़न सहना गंभीर मामला है। यह प्रकरण पहले ही आयोग के संज्ञान में आना चाहिए था। उन्होंने महिला कोच को भरोसा दिलाया कि आयोग इस मामले में न्याय दिलाने के लिए पूरी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

डॉ. बबीता ने संवाददाता को फोन पर बताया कि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं। आगरा आने पर वह स्वयं भी पीड़ित कोच से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लेंगी। उधर, अस्पताल में भर्ती महिला कोच विजयलक्ष्मी का कहना है कि उन्हें कुछ भी होता है तो इसके लिए आरएसओ संजय शर्मा जिम्मेदार होंगे। इसी बीच महिला कोच के पति पूर्व सैनिक दीपक आगरा पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में पत्नी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने आरएसओ से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह एफआईआर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह ने उन्हें निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। खेल निदेशक ने संवाददाता से फोन पर बात की। कहा कि मामला उनके संज्ञान में है, पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed